फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CMIEE Production of grains, pulses and oilseeds may decrease

CMIEE: अनाज, दलहन और तिलहन का घट सकता है उत्पादन, चीनी में आ सकती है चार प्रतिशत की कमी

Tue, 30 Jan 2024 07:22 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 07:22 AM IST
सार

सीएमआईई के मुताबिक, पिछले साल 5.6% कम बारिश हुई थी। इससे खरीफ की फसलों की बुवाई का रकबा कम हो गया। रबी में भी उत्पादन बाधित हो सकता है, क्योंकि चावल और सोयाबीन जैसी फसलों की देर से कटाई के कारण बुवाई में देरी हुई है।

विज्ञापन
CMIEE Production of grains, pulses and oilseeds may decrease
अनाज का उत्पादन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि वर्ष 2023-24 में देश में अनाज उत्पादन 3.2 फीसदी घटकर 31.86 करोड़ टन रह सकता है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के मुताबिक, कम पैदावार और अनियमित बारिश के कारण खरीफ और रबी में उत्पादन एक साल पहले की तुलना में कम होने का अनुमान है। 

विज्ञापन


सीएमआईई के मुताबिक, पिछले साल 5.6% कम बारिश हुई थी। इससे खरीफ की फसलों की बुवाई का रकबा कम हो गया। रबी में भी उत्पादन बाधित हो सकता है, क्योंकि चावल और सोयाबीन जैसी फसलों की देर से कटाई के कारण बुवाई में देरी हुई है। अनाज का उत्पादन तीन फीसदी घटकर 29.44 करोड़ टन होने की उम्मीद है। गेहूं का उत्पादन पिछले साल की तुलना में थोड़ा अधिक हो सकता है।
विज्ञापन


चावल का उत्पादन 2.2 फीसदी घटकर 13.27 करोड़ टन रह सकता है। मक्का और बाजरा के उत्पादन में गिरावट के कारण मोटे अनाज का उत्पादन 12.9 फीसदी घटकर 4.99 करोड़ टन रहने की उम्मीद है। दाल उत्पादन 7.5 फीसदी घटकर 2.41 करोड़ टन रह सकता है। गेहूं उत्पादन 1.1 फीसदी बढ़कर 11.2 करोड़ टन रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी का उत्पादन 4% कम रहने का अनुमान
देश में चीनी का उत्पादन 2023-24 सीजन (अक्तूबर-सितंबर) में करीब चार फीसदी घटकर 3.16 करोड़ टन रहने का अनुमान है। अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ ने सोमवार को पहला उत्पादन अनुमान जारी करते हुए कहा, 3.16 करोड़ टन के अनुमानित चीनी उत्पादन और 57 लाख टन के शुरुआती भंडार के साथ चीनी की उपलब्धता 3.73 करोड़ टन होने की संभावना है। यह अनुमानित घरेलू खपत 2.9 करोड़ टन से अधिक है। 2023-24 सीजन में यूपी में चीनी उत्पादन 1.17 करोड़ टन से अधिक होने का अनुमान है। महाराष्ट्र में 96 लाख टन और कर्नाटक में 47 लाख टन उत्पादन का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed