फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Yogi Adityanath will go to Mumbai to answer Shiv Sena in Palghar Lok Sabha bypoll campaign 

पालघर लोकसभा उपचुनावः कल आमने-सामने होंगे उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री योगी

Tue, 22 May 2018 08:31 AM IST
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 22 May 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will go to Mumbai to answer Shiv Sena in Palghar Lok Sabha bypoll campaign 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

महाराष्ट्र में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुंबई से सटे पालघर लोकसभा उपचुनाव में शिवसेना को जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मैदान में उतरेंगे। आगामी 23 मई को विरार में योगी उत्तर भारतीय मतदाताओं की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


पालघर लोकसभा सीट जनजाति बाहुल्य है लेकिन इसमें एक चौथाई आबादी उत्तर भारतीयों की है जो किसी भी प्रत्याशी की जीत-हार के लिए अहम है। यह सीट भाजपा सांसद चिंतामन वनगा के निधन से रिक्त हुई है। शिवसेना ने नाटकीय तरीके से वनगा के बेटे श्रीनिवास वनगा को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र गावित को भाजपा में शामिल कर उम्मीदवारी दी है। इसलिए यह उपचुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। 
विज्ञापन


शिवसेना ने पहली बार लोकसभा चुनाव में अकेले दम पर अपना प्रत्याशी उतारा है। वहीं, उपचुनाव में पहली बार ऐसा हो रहा है कि भाजपा के प्रत्याशी के लिए किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री को बुलाया जा रहा है। मुंबई भाजपा के महामंत्री और पालघर लोकसभा सीट के प्रभारी अमरजीत मिश्र ने बताया कि इस लोकसभा क्षेत्र में कुल 16 लाख मतदाता हैं, जिसमें करीब चार लाख मतदाता उत्तर भारतीय हैं। नालासोपारा, वसई और विरार मुख्यत: उत्तर भारतीय बहुल इलाका है। इसलिए इस इलाके में योगी आदित्यनाथ की जनसभा का कार्यक्रम तय किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि उसी दिन शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की भी नालासोपारा में जनसभा होगी। इससे एक ही इलाके में उद्धव और योगी आमने-सामने होंगे। इस सीट पर भाजपा, शिवसेना और हितेंद्र ठाकुर की पार्टी बहुजन विकास आघाड़ी के बीच मुख्य मुकाबला है जबकि कांग्रेस लड़ाई में पीछे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed