फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Yogi Adityanath exclusive said, Rahul Gandhi should sorry

अमर उजाला से खास बातचीत में बोले सीएम योगी, 'राहुल को बार-बार माफी मांगनी पड़ेगी'

Tue, 23 Apr 2019 03:11 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 23 Apr 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath exclusive said, Rahul Gandhi should sorry
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए प. बंगाल पहुंचे फायर ब्रांड नेता व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर जनता में उत्साह है। योगी का मानना है कि अन्य राज्यों के साथ पश्चिम बंगाल में भी भाजपा के पक्ष में जमकर वोटिंग होगी। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल व ओडिशा जैसे राज्यों में उत्साहजनक नतीजे आएंगे, जो सभी को चौंकाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके कामों को सराहा जा रहा है। योगी ने कहा कि राहुल प्रधानमंत्री के प्रति वे जिस तरह की टिप्पणियां करते हैं, इसके लिए उन्हें बार-बार माफी मांगनी पड़ेगी। योगी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 74 प्लस सीटें हासिल करेगी और देश में एनडीए को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी। विशेष विमान में सोमवार को मुख्यमंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर बेबाक अंदाज में जवाब दिए। 

विज्ञापन


बजरंगबली पर आस्था व्यक्त करने से कोई नहीं रोक सकता
मुख्यमंत्री योगी ने अली और बजरंगबली जैसे बयानों पर आयोग की कार्रवाई को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा, आयोग को किसी के लिए पार्टी नहीं बनना चाहिए। मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा। आयोग को उनके खिलाफ  कार्रवाई करनी चाहिए जो जाति व धर्म के नाम पर वोट बटोरने की राजनीति कर रहे हैं और लोगों को बांट रहे हैं। बजरंगबली पर हमारा अटूट विश्वास और आस्था है, जिसे व्यक्त करने से हमें कोई नहीं रोक सकता। यह हमारी सनातन परंपरा है। संभल में भी मैंने जो कुछ बोला उसमें भी कुछ गलत नहीं था। वहां के उम्मीदवार मेरे साथ संसद में रहे हैं। उन्होंने संसद में वंदेमातरम गाने से इंकार किया था। अगले दिन संसद में मिले तो मैंने पूछा, ‘आपने ऐसा क्यों किया। आखिर आपके पूर्वज कौन थे। इस पर उन्होंने खुद को बाबर का वंशज बताया। इसलिए मैंने कोई गलत बात नहीं कही। हमारी आपस की बातचीत में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


बार-बार माफी मांगनी पड़ेगी राहुल को 
राफेल मुद्दे पर योगी ने कहा कि राहुल प्रधानमंत्री के प्रति वे जिस तरह की टिप्पणियां करते हैं, इसके लिए उन्हें बार-बार माफी मांगनी पड़ेगी। चूंकि उन्होेंने राफेल मामले में शीर्ष अदालत से माफी मांगी है, इसलिए वही उनके इस कृत्य के बारे में फैसला करेगी। अमेठी में राहुल का पर्चा वैध घोषित होने पर योगी ने कहा, निर्वाचन आयोग ने अपनी गाइड लाइन के अनुसार फैसला किया है। पर, लोगों में यह सवाल अभी बना हुआ है कि उन्होंने क्या कुछ छिपाया? इस मामले में हाल ही हाईकोर्ट ने भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक व आतंकियों के खिलाफ मोदी ने दिखाई इच्छाशक्ति
सेना पर राजनीति के मामले में योगी ने कहा, यह हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं है। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद सेना ने पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ जो किया, उस शौर्य पर सभी को गर्व करना चाहिए। सेना के पास पराक्रम पहले से ही है, लेकिन पहले राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं थी। मोदी सरकार ने दिखाया है कि राजनीतिक इच्छाशक्ति क्या होती है।

प्रियंका कहीं से लड़ें, कोई असर नहीं 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने की चर्चा और उनके प्रचार अभियान पर योगी ने कहा, वे कहीं से लड़ें इससे भाजपा को कोई नुकसान नहीं होने वाला। प्रियंका ने 2014 के लोकसभा व 2017 के विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई थी, लेकिन नतीजे सबके सामने हैं। परिणाम भाजपा के ही पक्ष में रहे। 
 

लूट-खसोट करने वाले दल हो रहे हैं एक
योगी ने यूपी में सपा-बसपा व रालोद तथा कई अन्य प्रदेशों में कांग्रेस सहित विपक्षी गठबंधनों को लेकर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, भाजपा की केंद्र व राज्यों की सरकारों ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसी है। अब जनता का पैसा सीधे लोगों के बैंक खातों में पहुंच रहा है। पहले की तरह एक रुपये में से 90 पैसे बीच में ही गोल नहीं हो रहे। जनता के पैसे की लूट-खसोट करने वाले दल मोदी व भाजपा के खिलाफ एक हो रहे हैं।

माया-अखिलेश पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष का गठबंधन विरोधाभासी है। मायावती अब उन आजम खां के लिए वोट मांग रही हैं, जिन्होंने बाबा साहब को भूमाफिया बताया था। अखिलेश यादव ने तो कांशीराम के नाम पर रखे गए मेडिकल कॉलेज का नाम तक बदलवा डाला। योगी ने सवाल उठाया कि ऐसे में मायावती की बातों पर कौन विश्वास करेगा।

सपने देखते रहें अखिलेश 
अखिलेश के यूपी में सरकार बनने पर भाजपा के इशारे पर काम करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी को उन्होंने हास्यास्पद बताया। योगी ने कहा कि अब उनकी सरकार कभी नहीं आने वाली। बस वे सपने देखते रहें।

जयाप्रदा बाहरी नहीं, आजम के अत्याचारों के खिलाफ लड़ी हैं
योगी ने कहा कि रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा को बाहरी उम्मीदवार बताने वाले लोग गलत हैं। जयाप्रदा रामपुर में आजम खां के अत्याचारों के खिलाफ लड़ी हैं। जयाप्रदा तो 2017 में भी भाजपा में शामिल होना चाहती थीं।

रोड़े अटका रही हैं ममता बनर्जी
योगी का आरोप है कि प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भाजपा की सभाओं में लोगों को आने से रोक रही हैं। सभा से कई किमी दूर पार्किंग बनवाई जा रही है। इस तरह सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed