{"_id":"67972bfa88025c306c052da8","slug":"cm-will-ask-munde-to-quit-if-evidence-points-to-his-link-to-sarpanch-murder-says-chandrakant-patil-hindi-news-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'सरपंच मामले में मुंडे के खिलाफ सबूत मिले तो उनसे इस्तीफा ले लेंगे', चंद्रकांत पाटिल का बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'सरपंच मामले में मुंडे के खिलाफ सबूत मिले तो उनसे इस्तीफा ले लेंगे', चंद्रकांत पाटिल का बड़ा बयान
Mon, 27 Jan 2025 12:17 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 27 Jan 2025 12:17 PM IST
सार
मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिक कराड को सरपंच की हत्या से संबंधित जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बीड जिले के परली से राकांपा विधायक धनंजय मुंडे, वाल्मिक कराड के साथ संबंधों को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ सहयोगियों और विपक्ष के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
चंद्रकांत राटिल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के बीड में सरपंच की हत्या मामले में राकांपा नेता धनंजय मुंडे को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक निर्णय लिया है। इस मामले में अगर धनंजय मुंडे के खिलाफ कोई सबूत मिला तो मुख्यमंत्री उनसे पद छोड़ने के लिए कहेंगे। उनके मंत्रीमंडल के सहयोगी और भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सांगली में रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस मामले की व्यापक जांच हो रही है।
मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिक कराड को सरपंच की हत्या से संबंधित जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बीड जिले के परली से राकांपा विधायक धनंजय मुंडे, वाल्मिक कराड के साथ संबंधों को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ सहयोगियों और विपक्ष के निशाने पर हैं।
भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा, "सरपंच संतोष देशमुख की हत्या की जांच चल रही है। प्रत्येक मुद्दा अलग है। सरकार के मुखिया के तौर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस निर्णय लेने में पूरी तरह से सक्षम है। उनकी माने तो आरोपों में दम है। वे जल्द ही कार्रवाई करेंगे और मुंडे को इस्तीफा देने के लिए कहेंगे। उन्होंने आगे कहा, महाराष्ट्र सरकार पहले ही सरपंच हत्याकांड के आरोपियों की संपत्ति जब्त कर चुकी है। कड़े आरोप लगाए गए हैं और मामले की जांच जारी है।"
विज्ञापन
पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और इसके लिए एक विशेष जांच दल का भी गठन किया गया है। वाल्मिक कराड और अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लागू करने जौसे कदम उठाए जा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
महाराष्ट्र में बीड के मासाजोग के सरपंच संतोष देशमुख को 9 दिसंबर को अपहरण कर प्रताड़ित किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई, क्योंकि वे बीड जिले में एक पवनचक्की परियोजना का संचालन करने वाली एक ऊर्जा कंपनी पर जबरन वसूली की कोशिश को रोकने की कोशिश कर रहे थे।