{"_id":"598a33bb4f1c1b896c8b4b98","slug":"cm-vijay-rupani-said-we-don-t-agree-with-ec-s-decision-and-will-fight-a-legal-battle-for-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"#GujaratRSPoll: सीएम विजय रुपानी बोले, EC के फैसले से सहमत नहीं, लड़ेंगे कानूनी लड़ाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
#GujaratRSPoll: सीएम विजय रुपानी बोले, EC के फैसले से सहमत नहीं, लड़ेंगे कानूनी लड़ाई
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 09 Aug 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
vijay rupani
- फोटो : ANI
कांग्रेस की सिफारिश पर चुनाव आयोग के द्वारा दो वोटों को रद्द करना बीजेपी के लिए भारी पड़ गया और इन्हीं दो वोटों की बदौलत कांग्रेस के अहमद पटेल को जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
Don't agree with EC's decision. In coming days we will fight a legal battle and will get justice: Gujarat CM Vijay Rupani #GujaratRSPolls pic.twitter.com/hXZuuNDy0s
— ANI (@ANI) August 8, 2017विज्ञापन
लेकिन गुजरात के सीएम विजय रुपानी को रद्द हुए दो वोटों का दुख सबसे ज्यादा हुआ है। उन्होंने कहा हम आधे वोट से जीते हैं। उन्होंने कहा है कि वे चुनाव आयोग के इस फैसले से सहमत नहीं है और रद्द हुए वोटों के लिए आने वाले दिनों में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग पार्टी को मिले को दो वोटों को रद्द नहीं करता तो पार्टी की जीत पक्की थी। उन्होंने आगे कहा कि अगर अहमद पटेल को दो वोट नहीं मिलते तो वो हार जाते।
बता दें कि गुजरात राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के अहमद पटेल की जीत भाजपाईयों को पच नहीं रही है। हालांकि बीजेपी की ओर से अमित शाह और स्मृति ने बाजी मार ली है। लेकिन भाजपा के बलवंत सिंह को हार का सामना करना पड़ा।
उन्हें चुनाव में 38 वोट मिले। अमित शाह और ईरानी को बराबर यानि की 46 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, कांग्रेस में जीत का खाता खोलने वाले अहमद पटेल अपनी राज्यसभा सीट बचाने में कामयाब हुए। उन्हे 44 वोट मिले हैं।