फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Siddaramaiah convenes CLP meeting in wake of Guv granting permission to prosecute him

Karnataka MUDA Case: मुश्किल बढ़ती देख CM सिद्धारमैया ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, जानें कब होगी

Sun, 18 Aug 2024 03:22 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 18 Aug 2024 03:22 PM IST
सार

कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा दायर शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। इसी के मद्देनजर बैठक बुलाई जा रही है। 
 

विज्ञापन
CM Siddaramaiah convenes CLP meeting in wake of Guv granting permission to prosecute him
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 22 अगस्त को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक बुलाई है। दरअसल, मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूमि घोटाला मामले में सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलेगा। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। इसी को देखते हुए यह बैठक विधान सौदा के कॉन्फ्रेंस हॉल में करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, 'चूंकि राज्यपाल की भूमिका के बारे में भारी हंगामा हो रहा है। इसलिए हमें अपने लोगों को अवगत कराने की जरूरत है। आखिरकार वे जनता के प्रतिनिधि हैं। 136 विधायकों को यह जानने की जरूरत है कि क्या हो रहा है।'
विज्ञापन


सीएम हाउस के एक सूत्र ने बताया कि बैठक मुडा घटनाक्रम से संबंधित है। मुख्यमंत्री कांग्रेस विधायकों को मामले के तथ्यों के बारे में जानकारी देंगे और कानूनी व राजनीतिक रूप से मामले को लड़ने की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने मुकदमा चलाने की मंजूरी दी
राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने तीन व्यक्तियों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी है। राज्यपाल थावर चंद गहलोत के सीएम के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी को कर्नाटक हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। इस संबंध में जानकारी मुख्यमंत्री की तरफ से दी गई है। 



सीएम पर है ये आरोप
बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर एमयूडीए द्वारा अधिग्रहित जमीन के एक टुकड़े को अपनी पत्नी के नाम से बदलने का आरोप है। गौरतलब है कि उनकी पत्नी को मैसूर के एक पॉश इलाके में जमीन दी गई थी और जिसकी बाजार कीमत उनकी अपनी जमीन से कहीं ज्यादा है। भाजपा ने हाल ही में इस मामले में सीएम का इस्तीफा मांगते हुए बंगलूरू से लेकर मैसूर तक पैदल यात्रा भी निकाली थी।

कोर्ट में भी गया है मामला
मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) वैकल्पिक भूखंड आवंटन घोटाले के संबंध में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ दो निजी शिकायतों की सुनवाई एक विशेष अदालत ने 20 अगस्त के लिए टाल दी थी। अब्राहम की याचिका पर 21 अगस्त को सुनवाई होगी। अदालत दो कार्यकर्ताओं स्नेहमयी कृष्णा और टीजे अब्राहम की निजी शिकायत की स्वीकार्यता के संबंध में मामले की सुनवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed