{"_id":"6a68e28e91785094f30b1c99","slug":"cm-shubhendu-adhikari-honours-100-neet-achievers-urges-them-to-serve-people-in-west-bengal-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: नीट में सफल 100 विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री शुभेंदु बोले- बंगाल में रहकर लोगों की सेवा करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: नीट में सफल 100 विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री शुभेंदु बोले- बंगाल में रहकर लोगों की सेवा करें
Tue, 28 Jul 2026 10:41 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:41 PM IST
सार
CM Shubhendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में नीट में शानदार प्रदर्शन करने वाले 100 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने छात्रों से राज्य में रहकर लोगों की सेवा करने की अपील की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, नए मेडिकल कॉलेज खोलने और आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने का भी ऐलान किया। सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर और क्या बड़े वादे किए?
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शुभेंदु अघिकारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पश्चिम बंगाल में नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 विद्यार्थियों को मंगलवार को नवान्न में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने छात्रों को भविष्य का चिकित्सक बताते हुए उनसे राज्य में रहकर लोगों की सेवा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि डॉक्टरों के लिए ऐसा स्वास्थ्य ढांचा तैयार किया जाए, जिससे प्रतिभाशाली चिकित्सकों को दूसरे राज्यों या विदेश जाने की जरूरत न पड़े और वे पश्चिम बंगाल में ही लोगों का इलाज करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि डॉक्टरों को बेहतर सुविधाएं और मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि गांवों तक भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचनी चाहिए। उन्होंने छात्रों की सफलता को दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि भविष्य के डॉक्टरों को समाज की जरूरतों को समझते हुए सेवा की भावना से काम करना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि डॉक्टरों को बेहतर सुविधाएं और मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि गांवों तक भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचनी चाहिए। उन्होंने छात्रों की सफलता को दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि भविष्य के डॉक्टरों को समाज की जरूरतों को समझते हुए सेवा की भावना से काम करना चाहिए।
विज्ञापन
क्या राज्य में चार नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे?
- मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने के लिए राज्य में मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
- उन्होंने कालिम्पोंग, अलीपुरदुआर, पश्चिम बर्धमान और दक्षिण दिनाजपुर में चार नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की।
- इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल में कल्याणी की तर्ज पर एम्स जैसी चिकित्सा सुविधा विकसित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।
विज्ञापन