फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM says Biju Patnaik Sports Award will not renamed

Odisha: नहीं बदला जाएगा बीजू पटनायक खेल पुरस्कार का नाम, सीएम माझी बोले- हम धरती पुत्रों का सम्मान करते हैं

Sun, 21 Jul 2024 12:47 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: बशु जैन Updated Sun, 21 Jul 2024 12:47 PM IST
सार

पुरस्कार का नाम बदलने के मुद्दे पर बीजू पटनायक के बेटे और पूर्व सीएम नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजेडी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला था। बीजेडी के वरिष्ठ विधायक अरुन साहू ने ने कहा था कि विमान चालक और राज्य के पूर्व सीएम बीजू पटनायक केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि संस्थान थे। वे राष्ट्रीय संपत्ति थे।

विज्ञापन
CM says Biju Patnaik Sports Award will not renamed
मोहन माझी। - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा सरकार बीजू पटनायक खेल पुरस्कार का नाम नहीं बदलेगी। खेल पुरस्कार का नाम बदले जाने के मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ विपक्ष की आलोचना के बाद सीएम मोहन चरन माझी ने रविवार को यह एलान किया। उन्होंने कहा कि पुरस्कार से बीजू पटनायक का नाम हटाने का फैसला अनौपचारिक है। शुक्रवार को खेल और युवा सेवा विभाग ने अवार्ड का नाम राज्य क्रीडा सम्मान किए जाने को लेकर गाइडलाइन जारी की थी।

विज्ञापन


सीएम माझी ने कहा कि हमारी सरकार धरती पुत्रों का सम्मान करती है। इसलिए बीजू पटनायक खेल पुरस्कार के नाम में कोई बदलाव नहीं होगा। बीजू पटनायक का राज्य और देश के लिए दिया गया योगदान अविस्मरणीय है। बीजू पटनायक खेल पुरस्कार पहले की तरह ही रहेगा।
विज्ञापन


वहीं पुरस्कार का नाम बदलने के मुद्दे पर बीजू पटनायक के बेटे और पूर्व सीएम नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजेडी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला था। बीजेडी के वरिष्ठ विधायक अरुन साहू ने ने कहा था कि विमान चालक और राज्य के पूर्व सीएम बीजू पटनायक केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि संस्थान थे। वे राष्ट्रीय संपत्ति थे। जिनको अलग-अलग देशों ने सम्मानित किया था। भाजपा सरकार उनका नाम खेल पुरस्कार से हटाकर क्या साबित करना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता दिलीप मल्लिक ने कहा था कि राज्य सरकार ने जांच करने के बाद यह फैसला लिया है। केवल बीजू पटनायक ही नहीं कई अन्य दिग्गजों और खेल हस्तियों ने राज्य के खेल के विकास में योगदान दिया है। 


बता दें कि बीजू पटनायक खेल पुरस्कार 2001-2002 में पूर्व बीजेडी सरकार में नवीन पटनायक ने शुरू किया था। यह पुरस्कार खेल हस्तियों और खेल पत्रकारिता में बेहतर काम करने पर दिया जाता है। हर साल अवार्ड आठ श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। मौजूदा भाजपा सरकार के खेल पुरस्कार के नाम बदलने को लेकर ओडिशा में विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed