फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Sangma dances with opposition leaders

बीटल्स के गाने पर विपक्षी नेताओं संग झूमे मेघालय के सीएम मुकुल संगमा

Tue, 03 Jan 2017 05:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Jan 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
CM Sangma dances with opposition leaders
सीएम संगमा

आपने पिछली बार विपक्ष के दो नेताओं को साथ बैठकर हंसते-मुस्कुराते कब देखा था? दिमाग पर बहुत जोर डालना पड़ रहा है ना? नहीं, नहीं, आपकी याद्दाश्त कमजोर नहीं है बल्कि देश में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता कुछ इस कदर हावी हो गई है कि अगर दो विपक्षी नेता हाथ मिलाते या गले मिलते द‌िखे तो वह तस्वीर फ्रंट पेज पर छप जाती है और खबर सुर्खियों में।

विज्ञापन


अब अगर हम आपसे कहें कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री विपक्षी नेता के साथ डांस कर रहा है, गाना गा रहा है, हंस रहा है, मुस्कुरा रहा है...तो शायद आपको भरोसा न हो। मगर, ऐसा हुआ है उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में और यह प्यारा सा विडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


दो मिनट के इस विडियो में देखा जा सकता है कि मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा विपक्षी नेताओं डॉ. दोंकुपर और पॉल लिंगदोह के साथ मशहूर रॉक बैंड बीटल्स के क्लासिक गाने 'ऑल माय लविंग' की धुन पर मस्ती से थिरक रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छे गायक हैं संगमा 

CM Sangma dances with opposition leaders
सीएम संगमा

शिलॉन्ग टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह मौका संगमा की बड़ी बेटी की शादी का था और नेताओं ने इसका भरपूर लुत्फ उठाया। दिलचस्प बात यह है कि शिलॉन्ग को इंडिया का रॉक कैपिटल भी कहा जाता है। संगमा एक अच्छे सिंगर है और अपने कॉलेज के दिनों में एक बैंड का हिस्सा थे।

साल 2015 में उन्होंने कोलकाता में मेघालय हाउस के उद्घाटन पर गाना गाकर सबको हैरान कर दिया था। लिंगदोह एक कवि हैं और कई हिट गाने रिकॉर्ड करने के लिए जाने जाते हैं।

वह भी एक बैंड के ऐक्टिव मेंबर हैं। इस विडियों में इन्हें खुशी से नाचत-गाते देखना अपने आप में एक सुखद अहसास है। लोगों को भी यह खूब पसंद आ रहा है। विडियो देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि संगीत किसी भी सीमा या बंधन से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed