{"_id":"636a8372d634f540e6096de8","slug":"cm-pinarayi-says-centre-using-governors-to-encroach-on-state-govts-powers-where-horse-trading-not-possible","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: CM पिनराई ने लगाया आरोप, कहा- राज्यपाल की मदद से राज्य सरकार की शक्तियों पर अतिक्रमण कर रहा केंद्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: CM पिनराई ने लगाया आरोप, कहा- राज्यपाल की मदद से राज्य सरकार की शक्तियों पर अतिक्रमण कर रहा केंद्र
Wed, 09 Nov 2022 04:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 09 Nov 2022 04:16 PM IST
सार
केरल से सीएम ने कहा कि कई राज्यों में निर्वाचित प्रतिनिधियों का खरीद-फरोख्त चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमें ये हार्स ट्रेडिंग शब्द विधायकों के लिए प्रयोग करना पड़ रहा है क्योंकि यह शब्द पुराना हो चुका है।
विज्ञापन
पिनराई विजयन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
केरल में एलडीएफ सरकार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बीच जारी विवाद के बीच नया मोड़ आ गया है। दरअसल, मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केंद्र सरकार पर गैर-भाजपा शासित राज्यों में राज्यपालों का इस्तेमाल कर वहां की सरकारों और विधानसभाओं की शक्तियों का अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में केंद्र सरकार विधायकों की खरीद फरोख्त करके सरकार नहीं गिरा पा रही है वहां के राज्यपालों की मदद ले रही है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ केरल के सीएम का यह बयान तब आया है जब पहले से ही कई मुद्दों पर एलडीएफ सरकार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बीच खींचतान जारी है। सरकार और राज्यपाल के बीच विवाद के इन मुद्दों में विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों और राज्य विधानसभा द्वारा पारित कुछ विधेयकों को मंजूरी नहीं देना शामिल है।
विज्ञापन
केरल से सीएम ने कहा कि कई राज्यों में निर्वाचित प्रतिनिधियों का खरीद-फरोख्त चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमें ये हार्स ट्रेडिंग शब्द विधायकों के लिए प्रयोग करना पड़ रहा है क्योंकि यह शब्द पुराना हो चुका है। विजयन ने दावा किया कि जहां इस तरह की खरीद-फरोख्त संभव नहीं है, वहां राज्यपालों का इस्तेमाल राज्य सरकारों और विधानसभाओं की शक्तियों का अतिक्रमण करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि कर्मचारी संघ के स्वर्ण जयंती समारोह के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि लोकतंत्र और संविधान का 'अतिचार' किया जा रहा है और लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों को गिराने का प्रयास किया जा रहा है।