{"_id":"64e24706e49deabcc001faa5","slug":"cm-nitish-kumar-dreams-of-becoming-pm-but-can-t-handle-law-and-order-in-bihar-bjp-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'PM बनने का सपना देख रहे, पर बिहार में नहीं संभाल पा रहे कानून-व्यवस्था,' भाजपा का नीतीश पर निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'PM बनने का सपना देख रहे, पर बिहार में नहीं संभाल पा रहे कानून-व्यवस्था,' भाजपा का नीतीश पर निशाना
Sun, 20 Aug 2023 10:32 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 20 Aug 2023 10:32 PM IST
सार
BJP: भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, जबकि वह अपने ही राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभाल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। पार्टी ने कहा कि वह देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, जबकि वह अपने ही राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभाल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए हाल ही में नई दिल्ली आए नीतीश कुमार का संज्ञान लेते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने आश्चर्य जताया कि क्या यह पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति उनके प्रेम की 'ईमानदार' अभिव्यक्ति है या वह अपने सहयोगियों को 'कुछ' दिखाना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'नीतीश बाबू आपको क्या हो गया है? कुछ दिन पहले बिहार में एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद एक पत्रकार की हत्या कर दी गई। आज एक खबर आई कि गया में एक बालू माफिया ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। नीतीश बाबू आप बिहार को संभाल नहीं पा रहे हैं। बिहार का ख्याल रखें और देश की चिंता छोड़ दें।' पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'बिहार में आतंक का राज है। लोग डर में जी रहे हैं क्योंकि बालू माफिया और अपराधियों को उन प्रभावशाली लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है जो उन (सहयोगियों) से जुड़े हैं जिनके साथ आपने (नीतीश कुमार) राज्य में सरकार बनाई है।'
कुमार द्वारा छह अगस्त को दिल्ली में वाजपेयी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पर प्रसाद ने कहा कि यह अच्छा है कि वह राष्ट्रीय राजधानी में उनके समाधि स्थल पर गए। उन्होंने कहा,'हम दोनों अटल जी का सम्मान करते हैं... लेकिन आप अटल जी को इतना याद क्यों कर रहे हैं?' उन्होंने कहा, 'आपका ईमानदार 'अटल प्रेम' है या आप अपने सहयोगियों को कुछ दिखा रहे हो।'
उन्होंने कहा, 'आप (नीतीश) अटल जी का सम्मान करना जारी रखिए। पूरा देश उनका सम्मान करता है। लेकिन मैं आपसे केवल एक अनुरोध करूंगा कि उनके नाम पर राजनीति न करें। यह आपको मेरा विनम्र सुझाव है।'