फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mohan Yadav mastermind behind Madhya Pradesh land scam allege Congress

मध्य प्रदेश भूमि विवाद: कांग्रेस ने CM मोहन यादव पर लगाए आरोप, कहा- जनता कर रही जवाब का इंतजार

Mon, 29 Jun 2026 01:16 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 29 Jun 2026 01:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर कथित भूमि घोटाले के आरोप लग रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने सीएम को अल्टीमेटम दे दिया है। वहीं, भाजपा इन आरोपों को पहले ही बेबुनियाद करार दे चुकी है।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav mastermind behind Madhya Pradesh land scam allege Congress
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भूमि घोटाले का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया और दावा किया कि व्यक्तिगत फायदे के लिए इस घोटाले को अंजाम दिया गया। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि जवाबदेही तय करने के लिए वह मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग जारी रखेगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा पोस्ट में लिखा, 'इसमें कोई शक नहीं है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, व्यक्तिगत फायदे के लिए किए गए इस बड़े भूमि घोटाले के मास्टरमाइंड हैं।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री मोहन यादव को जवाबदेह ठहराने के लिए उनके इस्तीफे की मांग जारी रखेगी, क्योंकि यही एकमात्र तरीका है जिससे उनकी जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकती है। जयराम रमेश की यह टिप्पणी मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उस पोस्ट के बाद आई, जिसमें उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया था।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया अल्टीमेटम

  • पटवारी ने एक्स पर लिखा, 'मुख्यमंत्री जी, समय तेजी से बीत रहा है, लेकिन आपकी चुप्पी अब भी बरकरार है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आपको जनता के सवालों का जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया था। दूसरा दिन भी बीत चुका है, लेकिन पूरे प्रदेश की निगाहें अब भी आप पर टिकी हुई हैं।'
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पटवारी ने कहा, 'मंत्री बोल चुके हैं, संगठन अपनी बात रख चुका है और आधिकारिक स्पष्टीकरण भी जारी हो चुके हैं, लेकिन जनता जानना चाहती है कि मुख्यमंत्री खुद कब बोलेंगे?'
  • उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'अब केवल एक दिन बाकी है। मध्य प्रदेश की जनता आपके जवाब का इंतजार कर रही है। अगर तब भी आपकी चुप्पी नहीं टूटी तो कांग्रेस 30 जून को 'भ्रष्टाचार सभा' आयोजित करेगी और जनता के साथ 'जवाब दो' अभियान शुरू करेगी। सवाल पूछना जनता का अधिकार है। अब फैसला आपका है।'


आरोपों को बेबुनियाद बता चुकी है भाजपा

  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पिछले दिनों कहा था कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर जो आरोप लगाए हैं, वो पूरी तरह गलत हैं। भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास कांग्रेस और उनके नेताओं द्वारा किया जा रहा है। इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा 2023 में जो नामांकन दाखिल किया गया था, उस स्थिति में उनके पास 17 एकड़ की जो जमीन थी, आज उसमें कुछ भी परिवर्तन नहीं हुआ है। उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम से 12.29 एकड़ की जो जमीन थी, इसमें भी 2026 में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
  • राज्य सरकार में मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि लगातार चुनावी पराजयों से कांग्रेस मानसिक अस्थिरता और राजनीतिक हताशा के दौर से गुजर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का लगातार समर्थन भाजपा को मिलने से कांग्रेस बेचैन है और तथ्यहीन आरोपों के सहारे राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है।
  • एक अन्य मंत्री चैतन्य कश्यप ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव पर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बिना तथ्यों के लगातार मुख्यमंत्री और उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं। 


ये खबरें भी पढ़ें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed