फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cm ML Khattar meets family members of soldier Mandeep Singh

शहीद मनदीप को दी गई अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देने उमड़े हजारों लोग

Sun, 30 Oct 2016 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Oct 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
cm ML Khattar meets family members of soldier Mandeep Singh
- फोटो : ANI

पाकिस्‍तान की फायरिंग में शहीद हुए मनदीप सिंह को रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ कुरुक्षेत्र के उनके गांव में आखिरी विदाई दी गई। शहीद के दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। नम आंखों से सभी ने शहीद को विदाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे। सरकार की ओर से शहीद मंदीप के परिवार के लिए 50 लाख रुपये की राहत राशि और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन



कुपवाड़ा में बेटे के शहीद होने की खबर जैसे ही गांव पहुंची, गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांववासियों ने अब दीवाली न मनाने का ऐलान किया है। परिजनों के दुख में पूरा गांव शामिल हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि वे भी दिवाली नहीं मनाएंगे। सुबह गांव के सरपंच ने गांव में दिवाली नहीं मनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि मनदीप सिंह की शहादत को पूरा गांव नमन करता है। दुख की इस घड़ी में पूरा गांव मनदीप के परिजनों के साथ है। गांव में जो भी दीप जलेगा वो शहीद मनदीप सिंह की याद में ही जलेगा। 
   


'पाक को खत्म कर दें PM मोदी'

cm ML Khattar meets family members of soldier Mandeep Singh

शहीद जवान मनदीप की पत्नी ने मोदी सरकार से निवेदन करते हुए कहा, "वो पाक को समझा दें, समझे तो ठीक वर्ना उसे खत्म कर दें। कम से कम रोज-रोज सभी की दिवाली काली नहीं होगी।" अपने वीर पति की शहादत पर गर्व करते हुए उन्होंने कहा कि सभी शहीद जवानों को उनका सलाम है। उनके पति वास्तव में बहादुर थे।

आपको बता दें कि शुक्रवार रात LoC पर कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में मुठभेड़ के दौरान मनदीप शहीद हो गए। शहीद जवान के साथ आतंकवादियों ने बर्बरता करते हुए शरीर को क्षत-विक्षत कर छोड़ दिया। 27 साल के मनदीप सिंह जम्मू-कश्मीर के मा सेक्टर में 17 सिख रेजिमेंट में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed