फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Manohar Parrikars after 15 days came in front taken first official meeting since discharge

गोवा: कैंसर से जूझ रहे मनोहर परिकर ने अपने घर पर बुलाई कैबिनेट की मीटिंग

Wed, 31 Oct 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Updated Wed, 31 Oct 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar Parrikars after 15 days came in front taken first official meeting since discharge
मनोहर परिकर मीटिंग लेते हुए - फोटो : social media

गोवा के मुख्यमंत्री पिछले एक साल के अधिक समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बीमारी के बीच वह सरकारी काम को लगातार निपटा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने बुधवार को अपने आवास पर कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है। बुधवार शाम सरकारी अधिकारी और मंत्री इस मीटिंग में भाग लेने उनके आवास पर पहुंचे।  इससे पहले मंगलवार को परिकर ने अपने कैबिनेट के कुछ मंत्रियों के साथ विशेष बैठक बुलाई थी। सीएम की खराब तबियत को लेकर गोवा में राजनीति गर्म है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता जितेंद्र देशप्रभु ने पिछले दिनों उनकी अनुपस्थिति में शर्मनाक बयान दिया था। मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री परिकर ने अपने घर पर गोवा सरकार के कुछ मंत्रियों के साथ बैठक की थी जिसकी फोटो भी जारी की गई थी। इस मीटिंग में उन्होंने गोवा के विकास से जुड़ी इनवेस्टमेंट प्रमोशन के बारे में विचार विमर्श किया था और आज बुधवार शाम को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री दिल्ली स्थित एम्स से 14 अक्तूबर को छुट्टी लेकर गोवा रवाना हुए थे, उसके बाद से वह न तो सामाजिक रूप से और न ही निजी रूप से ही सामने आ रहे थे।
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस के नेता ने उनके स्वास्थ्य को लेकर शर्मनाक बयान दिया है।  वहीं 15 दिन बाद 30 अक्तूबर को उनकी पहली तस्वीर जारी की गई थी।  इस फोटो में परिकर अपने आवास पर गोवा कैबिनेट के कुछ नेताओं के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस मीटिंग में सूचना प्रसारण मंत्री रोहन खौंते, पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर और दूसरे अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन






मीटिंग के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री रोहन खौंते ने कहा कि मुख्यमंत्री बहुत अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। उन्होंने आधे घंटे से अधिक समय से समूह में और एक-एक लोगों से बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और मंत्रियों को काम-काज को लेकर कई गाईड लाइन भी जारी की है। और यह भी कहा कि क्या किए जाने की जरूरत है। खबर है कि कोई उनकी अनुपस्थिति में हस्ताक्षर कर रहा है, जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

जानकारों का कहना है कि दिल्ली एम्स में इलाज कराने के बाद गोवा लौटे परिकर के आवास को छोटे से अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। उनके घर पर ही सभी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। लेकिन जब से वह दिल्ली से लौटे थे, उनकी कोई भी तस्वीर या जानकारी सार्वजनिक रूप से सामने आई नहीं थी। कांग्रेस लगातार उनकी तस्वीर जारी करने की मांग कर रही थी।  


 गोवा में कांग्रेस नेता जितेंद्र देशप्रभु ने उनकी अनुपस्थिति पर शर्मनाक बयान दिया था।   अपने बयान में देशप्रभु ने कहा 'गोवा के  मुख्यमंत्री न तो निजी रूप से और न सार्वजनिक रूप से ही कहीं दिखाई दे  रहे हैं।  इससे हमारे मन में गंभीर संदेह पैदा होता है। 'देशप्रभु ने कहा 'क्या मुख्यमंत्री हैं भी, अगर नहीं हैं, तो उनका उठाला और श्राद्ध कराया जाना चाहिए। '

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed