फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamata Banerjee visited flood affected areas in Panskura Medinipur West Bengal news in hindi

WB: ममता बनर्जी ने किया बाढ़ग्रस्त इलाके पंसकुरा का दौरा, DVC का पानी छोड़ने के लिए केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

Thu, 19 Sep 2024 02:48 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 19 Sep 2024 02:48 PM IST
सार

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण पश्चिम बंगाल के कई दक्षिणी जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंद्योपाध्याय ने बताया कि स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
CM Mamata Banerjee visited flood affected areas in Panskura Medinipur West Bengal news in hindi
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेदनीपुर के बाढ़ग्रस्त इलाके पंसकुरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की। उन्होंने बाढ़ के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र ने बंगाल में सारा पानी छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि यह बंगाल का पानी नहीं बल्कि केंद्र सरकार की संस्था डीवीसी से आने वाला झारखंड का पानी है।
विज्ञापन
 
सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे को डीवीसी (दामोदर घाटी निगम) के सामने क्यों नहीं उठा रही है? उन्होंने पूरा पानी बंगाल में छोड़ दिया। बंगाल की जो वजह है वह केंद्र सरकार की अनदेखी की वजह से है। मुझे माफ करना पर यह पानी बंगाल का नहीं बल्कि केंद्र सरकार की संस्था डीवीसी से आने वाला झारखंड का पानी है।"  उन्होंने आगे कहा, "यह बारिश का पानी नहीं है। केंद्र सरकार की संस्था डीवीसी से आने वाला पानी है। यह मानव निर्मित बाढ़ है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार डीवीसी बांधों की खुदाई क्यों नहीं करती। इसमें एक बड़ी साजिश है। हम इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन






सुकांत मजूमदार ने किया बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा 
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी गुरुवार को बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य प्रशासन तीन दिन पहले भारी बारिश के कारण इलाके में बाढ़ आने के बाद से फंसे हुए लोगों तक नहीं पहुंच पाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें प्रशासन की तरफ से कोई राहत सामग्री नहीं भेजी गई। यह राज्य केवल दावे करता है, लेकिन अपने लोगों के साथ खड़ा नहीं होता। हम यहां उनके साथ हैं। हम उनके लिए तिरपाल और खाना लेकर आए हैं।"




बता दें कि दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण पश्चिम बंगाल के कई दक्षिणी जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंद्योपाध्याय ने बताया कि स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य सरकार स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। बाढ़ग्रस्त इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed