{"_id":"5a8ad25e4f1c1bc83b8b7b40","slug":"cm-mamata-banerjee-said-pnb-fraud-is-related-to-note-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNB घोटाले के दोषी अधिकारियों को बचा रही है केंद्र सरकार: ममता बनर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PNB घोटाले के दोषी अधिकारियों को बचा रही है केंद्र सरकार: ममता बनर्जी
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Tue, 20 Feb 2018 04:44 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हजारों करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले पर केंद्र पर हमला जारी रखते हुए सोमवार को दोहराया कि मनी लॉन्ड्रिंग के ऐसे मामलों में दूसरे बैंक भी शामिल हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर ऐसे दोषी बैंक के शीर्ष अधिकारियों को बचाने का भी आरोप लगाया। ममता बहरमपुर में एक रैली को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सब कुछ जानती है। घोटाले में पंजाब नेशनल बैंक के अलावा दूसरे बैंक भी शामिल हैं और केंद्र सरकार उनके शीर्ष अधिकारियों को बचा रही है। इस बात का पता लगाना जरूरी है कि आखिर उन अधिकारियों को बचाने वाले कौन लोग हैं।
विज्ञापन
ममता ने दावा किया कि इस घोटाले की जमीन नोटबंदी के साल भर पहले ही तैयार की गई थी। नोटबंदी के एक साल पहले इसकी योजना बनी थी।
उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक व कई अन्य बैंकों में रहस्यमय तरीके से लोगों की नियुक्तियां की गईं। इस बात के दस्तावेजी सबूत हैं और सबूत कभी झूठ नहीं बोलते। इससे पहले मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने ट्वीट में इस घोटाले की गहन जांच की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा कि उक्त घोटाले में कई बड़ी मछलियां शामिल हैं। इन सबको कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन