{"_id":"5d2357eb8ebc3e6cd2580a7d","slug":"cm-kumaraswamy-gave-first-reaction-on-karnataka-political-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक के सियासी संकट पर कुमारस्वामी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई भय नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक के सियासी संकट पर कुमारस्वामी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई भय नहीं
Mon, 08 Jul 2019 10:05 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने 13 विधायकों के इस्तीफा देने के बाद राज्य की कांग्रेस, जद (एस) सरकार पर आए संकट को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘राजनीतिक घटनाक्रमों’ को लेकर ‘कोई भय’ नहीं है और वह अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
कुमारस्वामी अमेरिका की अपनी दस दिवसीय यात्रा से रविवार रात को यहां पहुंचे थे। वह मांड्या में एक चीनी मिल फिर से चालू करने के संबंध में अधिकारियों और किसानों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मुझे राजनीतिक घटनाक्रमों के बारे में कोई भय नहीं है, मैं राजनीतिक घटनक्रमों के बारे में चर्चा नहीं करूंगा, भाजपा के लोग और अन्य लोग जो कर रहे हैं, उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘वर्तमान स्थिति में मेरी जिम्मेदारी राज्य के शासन की है, मेरा ध्यान जिम्मेदारी के निर्वहन पर है। मैंने राजनीतिक घटनाक्रम पर कोई ध्यान नहीं दिया है, मेरे लिए ऐसी कोई जरूरत नहीं है।’ जद(एस) नेता ने सत्ताधारी गठबंधन के 13 विधायकों के इस्तीफे के बारे में सवाल का कोई सीधा उत्तर नहीं दिया और केवल यही कहा ‘देखते हैं।’
विज्ञापन
यदि विधानसभा अध्यक्ष विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लेते हैं तो गठबंधन सरकार अपना बहुमत खोने की कगार पर होगी क्योंकि 224 सदस्यीय विधानसभा में उसके विधायकों की संख्या कम होकर 104 हो जाएगी। मंत्री एवं निर्दलीय विधायक एच नागेश के सोमवार को इस्तीफा देने और समर्थन वापस लेने से सरकार को एक और झटका लगा।