फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM KTR attacked Congress and said that it does vote bank politics

Telangana: 'वे सभी वोट बैंक की राजनीति करते हैं', CM चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कही यह बात

Wed, 15 Nov 2023 10:40 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 15 Nov 2023 10:40 PM IST
सार

तेलंगाना में चुनावी रैली में सीएम चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, वे सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं। 

विज्ञापन
CM KTR attacked Congress and said that it does vote bank politics
के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दल जोर अजमाइश कर रहे हैं। लगातार सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है। स्टार प्रचारक लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति करती है। मैं पूछना चाहता हूं बाबरी मस्जिद का विध्वंस किसकी निगरानी में हुआ था। अगर कोई धर्मनिरपेक्ष है, तो उसमें इसकी छवि दिखनी चाहिए। 
विज्ञापन


लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस आपके वोटों का इस्तेमाल करती है। वह आपसे मीठी बात करेंगे। उन्होंने दावा किया कि 2014 के बाद से बीआरएस शासन के दौरान कोई साम्प्रदायिक दंगा नहीं हुआ। जबकि कांग्रेस की सरकार में दंगे, कर्फ्यू आम बात थी। उन्होंने कहा, जब तक मैं जिंदा हूं, तब तक तेलंगाना धर्मनिरपेक्ष रहेगा। हम साथ मिलकर काम करेंगे। सभी धर्मों के लोग राज्य को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


हमला करते हुए सीएम चंद्रशेखर राव ने कहा, भाजपा सांप्रदायिक मानसिकता वाले लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करती है। प्रति व्यक्ति आय में तेलंगाना देश में नंबर एक है। भाजपा और कांग्रेस ने कभी भी तेलंगाना के लिए ईमानदारी से काम नहीं किया है। इससे हमें नुकसान हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा, 2024 में केंद्र में गठबंधन सरकार बन रही है। यदि हम राज्य की सभी लोकसभा सीटों को जीत लेंगे, तो दिल्ली में हमारा प्रभाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने कहा, दिल्ली के सामंतो और तेलंगाना के लोगों के बीच चुनावी लड़ाई है। वेमुलावाड़ा निर्वाचन क्षेत्र के कथलापुर, रुद्रांगी और चंदुरथी मंडलों में सभाओं को संबोधित करते हुए रामा राव ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, छह दशकों में कांग्रेस लोगों को बिजली,पानी उपलब्ध कराने में विफल रही है और फिर भी वह वोट मांग रहे हैं। अपनी सरकार की तारीफ करते हुए रामा राव ने कहा, केसीआर भारत के एकमात्र मुख्यमंत्री है, जो तेलंगाना में साढ़े चार लाख से अधिक बीड़ी श्रमिकों को 2,000 रुपये पेंशन दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बीआरएस सरकार ने राज्य में बड़ा विकास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed