सीएम पलानीस्वामी ने यरुशलम जाने वाले तीर्थयात्रियों की सब्सिडी में 17000 का किया इजाफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने यरुशलम जाने वाले ईसाइयों के लिए प्रति तीर्थयात्रियों की सब्सिडी 20,000 रुपये से बढ़ाकर 37,000 रुपये कर दिया है। यह जानकारी खुद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडापादी के पलानीस्वामी ने ट्वीट कर दी।
बता दें, तमिलनाडु में 2021 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिसके लिए के पलानीस्वामी द्वारा ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के सलेम में अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र से प्रचार करने के एक दिन बाद ऐसा ये फैसला लिया है।
अपने अभियान के पहले दिन, पलानीस्वामी ने 2.06 करोड़ राशन कार्ड धारकों के लिए जनवरी में तमिलनाडु में पोंगल के फसल त्यौहार के लिए कच्चे चावल, गन्ना, काजू, अंगूर और चीनी के साथ 2,500 रुपये प्राप्त करने की घोषणा की थी। चुनावों से पहले, जहां एआईएडीएमके लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रही है, पार्टी ने विभिन्न जाति समूहों और अल्पसंख्यक समुदायों को खुश करने के प्रयास किए हैं।
Amount of subsidy per pilgrim increased from Rs 20,000 to Rs 37,000 for Christians going to Jerusalem: Tamil Nadu Chief Minister Edappadi K Palaniswami
(20.12.2020) pic.twitter.com/N2vqfO3vEO— ANI (@ANI) December 20, 2020