फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cm Himanta Biswa Sarma warned Welfare of Tea Tribes Minister Sanjoy Kishan for apologising to banned ULFA

Assam:सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ही मंत्री को दी चेतावनी, कहा- भाजपा में आतंकी संगठन से माफी मांगना बर्दाश्त नहीं

Tue, 31 May 2022 08:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 31 May 2022 08:50 PM IST
सार

असम के सीएम ने कहा कि भाजपा जैसी राष्ट्रवादी पार्टी में ऐसी किसी गतिविधि या इस तरह के बयान देने की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि संजय किशन ने उल्फा से माफी मांगकर बड़ी गलती की है।

विज्ञापन
cm Himanta Biswa Sarma warned Welfare of Tea Tribes Minister Sanjoy Kishan for apologising to banned ULFA
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : twitter.com/himantabiswa

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को अपनी ही सरकार में मंत्री संजय किशन को चेतावनी दी है। यह चेतावनी उन्हें उनकी उस माफी के लिए दी गई है जो उन्होंने प्रतिबंधित उल्फा (आई) के प्रमुख को झूठा कहने के बाद मांगी थी।

विज्ञापन


शिवसागर में गरीब कल्याण सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे असम के सीएम ने कहा कि भाजपा जैसी राष्ट्रवादी पार्टी में ऐसी किसी गतिविधि या इस तरह के बयान देने की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि संजय किशन ने उल्फा से माफी मांगकर बड़ी गलती की है। मैंने उनसे साफ कह दिया है कि भाजपा जैसी राष्ट्रवादी पार्टी में ऐसा काम करने की कोई गुंजाइश नहीं है। मैंने उन्हें चेतावनी दी है कि वह भविष्य में ऐसा कदम कभी नहीं उठाएंगे। मैंने उन्हें भारत की राष्ट्रीय एकता और आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की सलाह दी है।
विज्ञापन


जारी किया था कारण बताओ नोटिस
इससे पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 28 मई को असम के श्रम कल्याण मंत्री किशन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। किशन को नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था, जिसमें उनसे यह बताने के लिए कहा गया था कि उन्होंने आतंकवादी संगठन से माफी क्यों मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्फा (आई) ने दी थी बहिष्कार की धमकी
तिनसुकिया विधानसभा से विधायक संजय किशन ने 13 मई को उल्फा (आई) के प्रमुख परेश बरुआ को झूठा कहा था। इसके अगले दिन संगठन ने एक बयान जारी करते हुए माफीनामे की मांग की थी। संगठन ने डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया में किशन का बहिष्कार सुनिश्चित करने की धमकी देते हुए उन्हें माफी मांगने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। 


उस समय किशन ने कहा था कि मैंने बरुआ की भावनाओं को आहत करने के लिए कुछ नहीं कहा था और अगर अनजाने में मैंने ऐसा कुछ कह दिया है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। इसके बाद उल्फा (आई) ने एक और बयान जारी किया था और भाजपा नेता के बहिष्कार के कदम को वापस लेने की बात कही थी। उल्फा (आई) ने पिछले साल सरमा के मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकार के साथ सर्वसम्मति से संघर्ष विराम का एलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed