फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Fadnavis' answer the questions raised regarding monitoring center, said- We are not controlling the media

Maharashtra: निगरानी केंद्र को लेकर उठे सवालों पर CM फडणवीस का जवाब, कहा- हम मीडिया को नियंत्रित नहीं कर रहे

Sat, 08 Mar 2025 06:52 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sat, 08 Mar 2025 06:52 PM IST
सार

वेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारा मीडिया को नियंत्रित करने का कोई इरादा नहीं है लेकिन हम छपी और प्रसारित की गई खबरों पर ध्यान देना चाहते हैं। अगर कोई भ्रामक या नकारात्मक खबर हो तो हम उसका तुरंत जवाब दे सकें या स्पष्टीकरण दे सकें।
 

विज्ञापन
CM Fadnavis' answer the questions raised regarding monitoring center, said- We are not controlling the media
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सरकार के सूचना और प्रचार निदेशालय के तहत स्थापित किए जाने वाले मीडिया निगरानी केंद्र को लेकर उठे सवालों को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि निगरानी केंद्र के जरिए मीडिया को नियंत्रित करने का हमारा कोई इरादा नहीं है। प्रतिक्रिया और स्पष्टीकरण के उद्देश्य से छपने या प्रसारित होने वाली खबरों पर ध्यान देने के लिए इस तंत्र को बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


राज्य सरकार के सूचना और प्रचार निदेशालय के तहत स्थापित किए जाने वाले मीडिया निगरानी केंद्र (एमएमसी) को लेकर सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। एक प्रस्ताव में कहा गया था कि प्रकाशनों, चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्मों की संख्या बढ़ने के कारण इस तरह का केंद्र बनाने की जरूरत थी। इस प्रस्ताव में कहा गया था कि सरकारी योजनाओं और नीतियों से संबंधित समाचार कैसे दिए जाते हैं, इसकी निगरानी की आवश्यकता थी।
विज्ञापन


सरकार से संबंधित खबरों को पीडीएफ के रूप में एकत्र करने के लिए एक पेशेवर सलाहकार को काम पर रखा जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों, व्यक्तियों, विभागों, सकारात्मक और नकारात्मक जैसी श्रेणियों को भी विभाजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारा मीडिया को नियंत्रित करने का कोई इरादा नहीं है लेकिन हम छपी और प्रसारित की गई खबरों पर ध्यान देना चाहते हैं। अगर कोई भ्रामक या नकारात्मक खबर हो तो हम उसका तुरंत जवाब दे सकें या स्पष्टीकरण दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लव जिहाद को रोकने के लिए प्रस्तावित कानून के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि अतंरधार्मिक विवाह बुरे नहीं हैं। लेकिन कई मामलों में फर्जीवाड़ा करके या पहचान छिपाकर अंतरधार्मिक शादियां की जाती हैं जिनमें जबरन धर्म परिवर्तन और बच्चे के जन्म के बाद पत्नी को छोड़ना शामिल है। ऐसे मामलों पर रोक लगाने की जरूरत है।


उन्होंने कहा कि मौजूदा कानून में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए कोई प्रावधान नहीं है। ऐसी शादियों में धोखा खाने के बाद महिलाएं अक्सर खुद को सड़कों पर पाती हैं। लव जिहाद के मुद्दे को लेकर सरकार और पुलिस के अधिकारियों की एक समिति बनाई गई है जो इस तरह के मामलों से निपटने और कानून का मसौदा तैयार करने के तरीके पर काम करेगी।

संबंधित वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed