फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Eknath Shinde said Maharashtra to have Scheduled Tribe Commission

Maharashtra: सीएम शिंदे ने कहा- महाराष्ट्र में होगा एसटी आयोग, छात्रों को पढ़ाई जाएगी आदिवासी नेताओं की जीवनी

Wed, 16 Nov 2022 01:54 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नासिक।
पीटीआई, नासिक। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 16 Nov 2022 01:54 AM IST
सार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि देश के सभी आदिवासी क्रांतिकारियों का काम प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण है। आदिवासी क्रांतिकारियों के इस संघर्ष ने देश को आजादी दिलाने में मदद की। सरकार आदिवासियों द्वारा विकास अवधारणाओं और हस्तकला की ब्रांडिंग और विपणन के लिए प्रयास करेगी।

विज्ञापन
CM Eknath Shinde said Maharashtra to have Scheduled Tribe Commission
नासिक में 'जनजातीय गौरव दिवस' पर सभा को संबोधित करते सीएम एकनाथ शिंदे। - फोटो : Twitter@mieknathshinde

विस्तार

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मंगलवार को नासिक में 'जनजातीय गौरव दिवस' का आयोजन किया गया। इस मौके पर आदिवासियों तक पहुंचने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक अनुसूचित जनजाति (एसटी) आयोग की स्थापना करने और इतिहास की पाठ्यपुस्तकों के माध्यम से छात्रों को आदिवासी नेताओं की जीवनी को पढ़ाने की घोषणा की। 'जनजातीय गौरव दिवस' के अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जमीन और जंगल के लिए लड़ाई लड़ी।

विज्ञापन


शिंदे ने कहा कि देश के सभी आदिवासी क्रांतिकारियों का काम प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण है। आदिवासी क्रांतिकारियों के इस संघर्ष ने देश को आजादी दिलाने में मदद की। सरकार आदिवासियों द्वारा विकास अवधारणाओं और हस्तकला की ब्रांडिंग और विपणन के लिए प्रयास करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आदिवासी विकास मंत्री विजयकुमार गावित की मांग के अनुसार राज्य में जल्द ही अनुसूचित जनजाति (एसटी) आयोग का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन


इस मौके पर अपने संबोधन में राज्यपाल बीएस कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के रूप में चुनकर देश में आदिवासियों को सम्मानित किया है। मंत्री विजयकुमार गावित ने कहा कि आदिवासियों के वन अधिकार के लिए मंत्रालय में अलग से प्रकोष्ठ बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पालघर जिले के जवहर में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों से आदिवासियों की जमीन वापस ले ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इतिहास की पाठ्यपुस्तकों में आदिवासी समुदायों के नेताओं के जीवन पर एक अध्याय शामिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed