फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM devendra Fadnavis will talk to Dilip Kumar and Saira Banu in property dispute

संपत्ति विवाद में दिलीप कुमार और सायरा बानो से बात करेंगे सीएम फडणवीस

Tue, 18 Dec 2018 12:03 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Tue, 18 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
CM devendra Fadnavis will talk to Dilip Kumar and Saira Banu in property dispute

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि वह संपत्ति विवाद को लेकर मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो से बात करेंगे और उनकी शंकाओं को शांत करेंगे। बानो ने बिल्डर समीर भोजवानी की जेल की रिहाई के बाद संपत्ति मुद्दे पर चर्चा करने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का अनुरोध किया था, जो मंगलवार को मुंबई में होंगे।

विज्ञापन


भोजवानी की रिहाई के बाद स्टार दंपति की ओर से प्रकट की गई आशंका के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने मीडिया से कहा कि मैं उनसे बात करूंगा और मुद्दे को हल करने की कोशिश करूंगा। दरअसल भोजवानी ने उन दो प्लॉटों पर मालिकाना हक का दावा किया है जिन पर कुमार का बंगला बना हुआ है। 96 वर्षीय अभिनेता का बंगला उपनगर बांद्रा के पाली हिल्स इलाके में स्थित है। 
विज्ञापन


दिसंबर 2017 में बानो ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया था कि भोजवानी संपत्ति के मामले में उन्हें और कुमार को धमका रहा है और उनका उत्पीड़न कर रहा है। शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने भोजवानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था और उसे गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed