फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Devendra Fadnavis Said Urban Naxals using foreign funds to keep Gadchiroli away from development

Maharashtra: गढ़चिरौली में सीएम फडणवीस बोले- विकास रोकने की साजिश कर रहे शहरी नक्सली, विदेश से मिल रही फंडिंग

Tue, 22 Jul 2025 04:38 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 22 Jul 2025 04:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गढ़चिरौली में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान कहा कि जिले में नक्सलवाद तेजी से खत्म हो रहा है। उन्होंने शहरी नक्सलवाद पर चिंता जताते हुए बताया कि स्टील प्लांट की नींव रखते ही सोशल मीडिया पर आदिवासियों की जमीन छीने जाने की अफवाहें फैलाई गईं।

विज्ञापन
CM Devendra Fadnavis Said Urban Naxals using foreign funds to keep Gadchiroli away from development
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष् - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गढ़चिरौली जिले में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जिले के कोनसारी में लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के एक कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया। कार्यक्रम के संबोधन में उन्होंने गढ़चिरौली में तेजी से खत्म हो रहे नक्सलवाद पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गढ़चिरौली में नक्सलवाद तेजी से खत्म हो रहा है और अब जंगलों में कुछ गिने-चुने नक्सली ही बचे हैं। सीएम ने अन्य बचे हुए से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की।

विज्ञापन

शहरी नक्सलवाद पर जताई चिंता
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने शहरी नक्सलवाद को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जब गढ़चिरौली में विकास शुरू हुआ, जैसे ही यहां स्टील प्लांट की नींव रखी गई, अगले ही दिन सोशल मीडिया पर अफवाहों का सिलसिला शुरू हो गया कि आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है और जंगलों की कटाई हो रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Politics: 'विपक्ष कर रहा गुंडागर्दी, भारत कोई धर्मशाला नहीं', एसआईआर के मुद्दे पर प्रदर्शन को लेकर BJP हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन

फडणवीस ने कहा कि उन्होंने इस मामले में पुलिस और गढ़चिरौली के आईजी संदीप पाटिल से जांच करवाई तो चौंकाने वाली बात सामने आई। फडणवीस ने कहा कि जांच में पता चला कि इन अफवाहों के पीछे जो लोग थे, वो महाराष्ट्र के नहीं थे। दो लोग कोलकाता और दो लोग बंगलूरू से यह अभियान चला रहे थे।


ये भी पढ़ें:- Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा में फूलों की वर्षा से लेकर कड़ी निगरानी तक, दूसरे राज्य भी अपना रहे यूपी मॉडल

विदेशी फंडिंग मिलने के दावा

साथ ही सीएम फडणवीस ने ये भी कहा कि अफवाह फैलाने वाले लोगों को विदेशी फंडिंग मिल रही थी और वे सोशल मीडिया के जरिए लोगों को संविधान और सरकार के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहे थे। सीएम ने कहा कि कुछ तथाकथित शहरी नक्सली झूठी बातें फैलाकर आदिवासियों को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें विकास से दूर रखने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की और भरोसा दिलाया कि सरकार हर वर्ग को साथ लेकर विकास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed