{"_id":"5d6c43e68ebc3e93de1234fa","slug":"cm-devendra-fadnavis-said-opposition-like-a-mentally-retarded-child-over-allegations-on-evm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री फडणवीस ने ईवीएम पर आरोपों को लेकर विपक्ष को मंदबुद्धि बच्चे के समान बताया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुख्यमंत्री फडणवीस ने ईवीएम पर आरोपों को लेकर विपक्ष को मंदबुद्धि बच्चे के समान बताया
Mon, 02 Sep 2019 04:36 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 02 Sep 2019 04:36 AM IST
विज्ञापन
Devendra fadnavis
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर कांग्रेस और राकांपा पर निशाना साधते हुए उन्हें एक ऐसे मंदबुद्धि बच्चे के समान बताया जो परीक्षा में फेल होने के बाद कलम पर दोष मढ़ता है।
विज्ञापन
फडणवीस एक अगस्त से शुरू हुए अपने जनसंपर्क कार्यक्रम 'महाजनादेश यात्रा' के दूसरे चरण के समापन पर बोल रहे थे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
फडणवीस ने कहा, कांग्रेस और राकांपा की हालत एक मंदबुद्धि बच्चे की तरह है जो बिल्कुल भी पढ़ाई नहीं करता और अनुत्तीर्ण हो जाता है, फिर बाद में कलम पर दोष मढ़ता है। जब राकांपा की उम्मीदवार सुप्रिया सुले बारामती से चुनाव जीतीं तो ईवीएम के साथ कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन जब अन्य जगहों पर भाजपा की जीत हुई तो उन्होंने मशीनों पर इसका दोष मढ़ दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ईवीएम के साथ कोई समस्या नहीं बल्कि यह आपके दिमाग का फितूर है।