फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Conrad K Sangma says meghalaya government think to Update NRC On lines of Assam

असम की तर्ज पर मेघालय सरकार भी एनआरसी अपडेट करने पर कर रही विचार 

Mon, 13 Aug 2018 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, शिलांग
ब्यूरो, अमर उजाला, शिलांग Updated Mon, 13 Aug 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
CM Conrad K Sangma says meghalaya government think to Update NRC On lines of Assam
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा (फाइल फोटो)

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने कहा है कि उनकी सरकार असम की तर्ज पर इस पर्वतीय राज्य में भी नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजंस (एनआरसी) को अपडेट करने की मांग पर विचार कर रही है। राज्य के कई संगठनों ने यह मांग उठाई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में भी एनआरसी को अपडेट करने की मांग उठ रही है लेकिन इस मुद्दे पर मंत्रिमंडल की बैठक में विचार किया जाएगा। 

संगमा ने कहा कि स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए कौन सा तरीका अपनाया जाएगा, इसका फैसला संबंधित पक्षों से बातचीत के बाद किया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि एनआरसी को अपडेट करने की कवायद काफी जटिल है। इसके तमाम पक्षों पर विचार के बाद ही कोई अंतिम फैसला किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य के ताकतवर खासी छात्र संघ (केएसयू) ने असम की तर्ज पर एनआरसी अपडेट करने की मांग में हाल में मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है। इसके अलावा कुछ अन्य संगठनों ने भी यह मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed