फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Chandrababu Naidu creating fear psychosis in Andhra Jagan Mohan Reddy

Andhra Pradesh: सीएम चंद्रबाबू पर बरसे जगन मोहन रेड्डी, टीडीपी को वोट न देने वाले लोगों पर हमले कराने का आरोप

Thu, 04 Jul 2024 04:25 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेल्लोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेल्लोर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 04 Jul 2024 04:25 PM IST
सार

Andhra Pradesh: पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने दावा किया है कि जिन लोगों ने टीडीपी को वोट नहीं दिया, उनकी संपत्तियों को नष्ट किया जा रहा है। उन लोगों पर हमला करने के अलावा झूठे मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं।   

विज्ञापन
CM Chandrababu Naidu creating fear psychosis in Andhra Jagan Mohan Reddy
चंद्रबाबू नायडू और जगन मोहन रेड्डी - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) 135 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य की सत्ता पर काबिज हुई थी। उधर युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने महज 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब वाईएसआरसीपी नेता जगन मोहन रेड्डी का कहना है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू उन लोगों के मन में डर पैदा कर रहे हैं, जिन्होंने टीडीपी को वोट नहीं दिया। 

विज्ञापन


‘टीडीपी को वोट न देने वाले लोगों पर हमले’
पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने दावा किया है कि जिन लोगों ने टीडीपी को वोट नहीं दिया, उनकी संपत्तियों को नष्ट किया जा रहा है। उन लोगों पर हमला करने के अलावा झूठे मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं। जगन मोहन रेड्डी ने कहा ‘पूरे राज्य में लोगों पर हमले हो रहे हैं, उनकी संपत्तियों को तबाह किया जा रहा है। टीडीपी के कार्यकर्ता वाईएसआरसीपी के समर्थकों पर हमले कर रहे हैं और पीड़ितों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। सिर्फ इसलिए क्योंकि उन लोगों ने टीडीपी को वोट नहीं दिया’
विज्ञापन


नेल्लोर जेल में बंद हैं वाईएसआरसीपी नेता रामकृष्ण रेड्डी
जगन मोहन रेड्डी ने नेल्लोर केंद्रीय कारागार के सामने ये बातें कहीं। दरअसल, वाईएसआरसीपी नेता पी रामकृष्णा रेड्डी नेल्लोर जेल में बंद हैं। रामकृष्णा रेड्डी पर 14 मई को करमपुदी गांव में एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने का आरोप है। उनपर 13 मई को मतदान के दिन माचेरला विधानसभा में एक ईवीएम को तोड़ने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीडीपी का शासन अधिक दिन नहीं चल पाएगा- जगन मोहन रेड्डी
वाईएसआरसीपी नेता जगन मोहन रेड्डी ने आरोप लगाया कि टीडीपी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत राजशेखर रेड्डी की प्रतिमा को भी खंडित किया है। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में भय पैदा करने से राज्य में टीडीपी का शासन अधिक दिन तक नहीं चल पाएगा। जगन ने दावा किया कि वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान राज्य में किसी के भी खिलाफ इस तरह की कार्रवाई नहीं की गई थी। विपक्षी नेता ने आगे कहा ‘राज्य में जनता के लिए अच्छे काम करने के बाद भी वाईएसआरसीपी को हार झेलनी पड़ी क्योंकि चंद्रबाबू नायडू ने लोगों को अपने झूठे वादों में फंसाया।’रेड्डी ने नायडू को सुझाव दिया है कि चुनाव के दौरान जनता से किए हुए वादों को अच्छे से निभाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed