{"_id":"6422e52dab4f1f35570a1693","slug":"cm-bommai-alleges-karnataka-congress-chief-calling-bjp-mlas-offering-tickets-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Poll: भाजपा विधायकों को टिकट का लालच दे रही कांग्रेस, CM बोम्मई ने BJP उम्मीदवारों की सूची पर यह कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka Poll: भाजपा विधायकों को टिकट का लालच दे रही कांग्रेस, CM बोम्मई ने BJP उम्मीदवारों की सूची पर यह कहा
Tue, 28 Mar 2023 06:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 28 Mar 2023 06:31 PM IST
सार
बसवराज बोम्मई ने कहा कि केपीसीसी अध्यक्ष डी के शिवकुमार पिछले दो से तीन दिनों से हमारे विधायकों को फोन करके लालच दे रहे हैं। कांग्रेस राज्य प्रमुख उन 100 निर्वाचन क्षेत्रों में हमारे विधायकों को फोन कर रहे हैं जहां उन्होंने अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
बसवराज बोम्मई
- फोटो : Social Media
विस्तार
कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले सभी राजनैतिक दलों नें राज्य के वोटरों को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच, राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिवकुमार भाजपा विधायकों को उन निर्वाचन क्षेत्रों में टिकट देने का लालच दे रहे हैं जहां सबसे पुरानी पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा अभी तक नहीं की है।
विज्ञापन
अप्रैल के पहले सप्ताह में आ सकती है भाजपा की पहली सूची
इस दौरान सीएम बोम्मई ने भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर भी बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा चुनावों के संदर्भ में भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित कर सकती है।
विज्ञापन
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा विधायकों को दे रहे लालच- बोम्मई
बेलगावी में पत्रकारों से बात करते हुए बसवराज बोम्मई ने कहा कि केपीसीसी अध्यक्ष डी के शिवकुमार पिछले दो से तीन दिनों से हमारे विधायकों को फोन करके लालच दे रहे हैं। कांग्रेस राज्य प्रमुख उन 100 निर्वाचन क्षेत्रों में हमारे विधायकों को फोन कर रहे हैं जहां उन्होंने अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। वह लालच दे रहे हैं कि अगर भाजपा विधायक कांग्रेस में आ जाते हैं तो उन निर्वाचन क्षेत्रों से उन्हें टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- मायावती ने कहा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी बसपा
कांग्रेस हो चुकी है दिवालिया
कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता निराश हैं, विधानसभा चुनाव के लिए उनके पास उम्मीदवार बिल्कुल नहीं हैं। ऐसे में वह हमारी पार्टी के लोगों को लालच दे रहे हैं। इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी दिवालिया हो चुकी है।
कांग्रेस ने नहीं जारी की है दूसरी सूची
गौरतलब है कि कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा क्षेत्र हैं। मई में संभावित कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 25 मार्च को अपने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की थी। शेष 100 सीटों के लिए अभी तक टिकटों की घोषणा नहीं की गई है। वहीं भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की अभी एक भी सूची नहीं जारी की है। राज्य में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।
इसे भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें कहां से चुनाव लड़ेंगे पूर्व सीएम-प्रदेशाध्यक्ष