{"_id":"60125674abe4d3303f099079","slug":"cm-arvind-kejriwal-announces-aap-to-contest-elections-in-six-states-including-up-and-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद केजरीवाल ने किया एलान, यूपी और उत्तराखंड समेत छह राज्यों में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरविंद केजरीवाल ने किया एलान, यूपी और उत्तराखंड समेत छह राज्यों में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
Thu, 28 Jan 2021 11:45 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal
- फोटो : ANI
अन्ना आंदोलन के बाद अस्तिव में आई आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एलान किया है कि पार्टी अगले दो साल में देश के राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि आम आदमी पार्टी आगामी दो वर्षों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
Aam Aadmi Party (AAP) has decided to contest elections in 6 states -Uttar Pradesh, Uttarakhand, Goa, Punjab, Himachal Pradesh and Gujarat- in the next 2 years: AAP convenor and Delhi CM Arvind Kejriwal at National Council meeting of AAP pic.twitter.com/ScknhIzpBD
— ANI (@ANI) January 28, 2021विज्ञापन
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि 26 जनवरी को हुई हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन किसानों पर फर्जी केस लगाए जा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि जो पार्टी गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी में हिंसा फैलाने के लिए जिम्मेदार है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, लेकिन उस दिन हिंसा हुई, इस वजह से किसानों के मुद्दे खत्म नहीं हो गए है, वो मुद्दे आज भी बरकरार हैं। केजरीवाल ने कहा कि किसानों का साथ देने के लिए झंडा, डंडा, टोपी घर पर छोड़कर जाएं, एक आम नागरिक बनकर किसानों का समर्थन करें।
विज्ञापन
कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजकल देश का किसान बहुत दुःखी है, पिछले 25 साल में साढ़े 3 लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं, नए कृषि कानूनों से किसानों की खेती छीनकर पूंजीपतियों को देने की तैयारी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 70 साल से सभी पार्टियों ने मिलकर किसानों को धोखा दिया है, कभी कहते थे किसानों का लोन माफ करेंगे, लेकिन किसी ने भी कर्ज माफ नहीं किया, किसानों के बच्चों को नौकरी देने का वादा किया, लेकिन नौकरी नहीं दी, पिछले 25 साल में साढ़े 3 लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
