फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Clubhouse Chat audio viral : BJP leader Sambit Patra accuses Congress digvijaya singh of article 370 Pakistan, Rahul Gandhi toolkit

क्लब हाउस चैट: संबित पात्रा बोले- पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे दिग्विजय सिंह, टूलकिट के सरगना हैं राहुल

Sat, 12 Jun 2021 11:57 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 12 Jun 2021 11:57 AM IST
सार

भाजपा नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को कहा कि दिग्विजय सिंह पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं। कांग्रेस राष्ट्रविरोधियों का क्लब हाउस है।

विज्ञापन
Clubhouse Chat audio viral : BJP leader Sambit Patra accuses Congress digvijaya singh of article 370  Pakistan, Rahul Gandhi toolkit
संबित पात्रा और अनिल फिरोजिया। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। दिग्विजय सिंह का एक क्लब हाउस चैट का सनसनीखेज ऑडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, तो वे जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करेंगे। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को इस पर दिग्विजय को घेरते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए। 

विज्ञापन


क्लब हाउस चैट के वायरल ऑडियो को लेकर भाजपा नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी और दिग्विजय सिंह को घेरा। पात्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं। वे कश्मीर को थाली में रखकर पाकिस्तान को सौंपना चाहते हैं। कांग्रेस शुरुआत से ही कश्मीर में शांति नहीं चाहती है। दूसरी ओर भाजपा नेता और आलोट संसदीय क्षेत्र उज्जैन से सांसद अनिल फिरोजिया ने भी दिग्विजय सिंह के इस बयान को लेकर जमकर खिंचाई की है। 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की एनआईए जांच करे : शर्मा
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की एनआईए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के खिलाफ जहर उगल रहे दिग्विजय
भाजपा नेता ने दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय किस प्रकार से बाहर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और किस प्रकार पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं, वो हम सभी ने देखा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जब पाकिस्तान के पत्रकार ने दिग्विजय सिंह से मोदी से छुटकारा पाने और कश्मीर नीति पर सवाल पूछा, तब दिग्विजय उस पत्रकार को धन्यवाद दिया और कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वे अनुच्छेद 370 पर पुनर्विचार करेंगे। उन्होंने हिंदू कट्टरपंथी का भी जिक्र किया। कांग्रेस राष्ट्रविरोधियों का क्लब हाउस है।
 

संबित पात्रा बोले- पहले से स्टेज मैनेज किया गया

भाजपा नेता ने कुछ दिन पहले की टूलकिट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये भी उस टूलकिट का हिस्सा है। ये पूरी संभावना है कि आज जो दिग्विजय सिंह ने जो कहा है, उसके लिए पहले से स्टेज मैनेज किया गया होगा। उस पत्रकार से दिग्विजय सिंह या कांग्रेस के बड़े नेता ने ऐसा सवाल पूछने के लिए कहा होगा। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस तरह-तरह से देश का अस्थिर करने की साजिश कर रही है। दिग्विजय सिंह की क्लब हाउस चैट भी कांग्रेस की टूलकिट का हिस्सा है। इतना ही नहीं संबित पात्रा ने राहुल गांधी को टूलकिट का सरगना करार दिया। 

पात्रा ने कहा- कांग्रेस अपना नाम बदल ले
भाजपा नेता ने कहा कि ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना मात्र बता दिया था। इन्होंने ही 26/11 के हमले को आरएसएस की साजिश बताया था और उस समय पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का भी प्रयास किया था। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपना नाम बदल लेना चाहिए। आईएनसी को बदलकर एएनसी कर दे। ये एक ऐसा क्लब हाउस है, जिसमें सारे लोग मोदी से घृणा करते-करते आज हिंदुस्तान से घृणा कर बैठे हैं।

भाजपा सांसद बोले- मुंगेरीलाल जैसे सपने देखना बंद करें

इधर, भाजपा नेता और आलोट संसदीय क्षेत्र उज्जैन से सांसद अनिल फिरोजिया ने भी दिग्विजय सिंह के इस बयान को लेकर जमकर खिंचाई की है। इसके लिए उन्होंने लगातार तीन ट्वीट किए। भाजपा नेता फिरोजिया ने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि दिग्विजय सिंह जी अनुच्छेद 370 पर दिया गया आपका बयान देश से गद्दारी की श्रेणी में आता है। इस प्रकार का जयचंदी बयान देकर एक विकृत मानसिकता का परिचय दिया है।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि दिग्विजय सिंह जी हम जानते हैं कि आपके मन में धारा 370 हटने का दर्द है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हैं, उनके साथ पूरा देश खड़ा है। उन्होंने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा कि दिग्विजय सिंह जी मैं आपको स्पष्ट कर दूं कि कश्मीर भारत का मुकुट मणि है, आप 370 की बात करते हैं, थोड़ा सब्र रखिए पीओके भी मोदी जी के नेतृत्व में भारत में सम्मिलित अवश्य होगा। और हां एक सलाह है आपको कि मुंगेरीलाल जैसे सपने देखना बंद करिये।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed