फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Climate finance, US Special Presidential Envoy for Climate John Kerry appreciates india for lifting millions out of poverty

अमेरिकी विशेष दूत जॉन केरी ने की भारत की तारीफ, कहा- बहुत तेजी से गरीबी हो रही है दूर

Tue, 06 Apr 2021 07:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 06 Apr 2021 07:40 PM IST
सार

  • जॉन केरी जलवायु संबंधी मामलों पर चर्चा करने के लिए अपनी चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं
  • जावड़ेकर ने इस मौके पर ट्वीट करते हुए लिखा कि जॉन केरी के साथ उपयोगी वार्ता हुई

विज्ञापन
Climate finance, US Special Presidential Envoy for Climate John Kerry appreciates india for lifting millions out of poverty
जॉन केरी - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के विशेष दूत जॉन केरी जलवायु संबंधी मामलों पर चर्चा करने के लिए अपनी चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। पहुंचने के बाद उन्होंने अपने सात सदस्यीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की। वहीं जावड़ेकर ने बैठक में आठ सदस्यीय भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया। जावड़ेकर ने इस मौके पर ट्वीट करते हुए लिखा कि जलवायु के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी के साथ उपयोगी वार्ता हुई। हमने जलवायु वित्त, संयुक्त अनुसंधान एवं सहयोग समेत कई मामलों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


वहीं इसके बाद विशेष दूत केरी ने भी एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारत की जमकर तारीफ की। उन्होने कहा कि भारत एक उल्लेखनीय परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, जिसके तहत लाखों लोग गरीबी से बाहर आ रहे हैं। भारत वैश्विक मंच पर एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के अन्य देशों के साथ साझेदारी में भारत द्वारा लिया गया निर्णय आने वाले पीढ़ियों के लिए उनके भविष्य को निर्धारित करेगा। 
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन को दुनिया में पहुंचाने सहित कई मुद्दों पर भारत का वैश्विक नेतृत्व महत्वपूर्ण रहा है। मैं विशेष रूप से आभारी हूं कि भारत जलवायु पर तेजी से काम कर रहा है। आप निर्विवाद रूप से अक्षय ऊर्जा की तैनाती में विश्व नेता हैं। उन्होने कहा कि भारत का अंतर्राष्ट्रीय सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नेतृत्व दुनिया भर की अन्य गतिशील बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केरी ने लावरोव के साथ की बैठक

रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव और पर्यावरण के लिए अमेरिका के विशेष दूत जॉन केरी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में संक्षिप्त बैठक की और जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। राजनयिक सूत्रों ने इस बारे में बताया। केरी और लावरोव अलग-अलग द्विपक्षीय दौरे पर भारत आए हैं।

एक राजनयिक सूत्र ने बताया कि दोनों एक ही होटल में ठहरे थे और पर्यावरण के संबंध में कुछ मिनट तक उन्होंने चर्चा की। अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में केरी भारत सरकार, निजी क्षेत्र और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे। जो बाइडन ने 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद पेरिस जलवायु समझौते में अमेरिका के लौटने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed