फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Climate Earth warming affects DNA polar bears show unique adaptations

Climate: धरती गर्म होने का असर डीएनए तक, ध्रुवीय भालुओं में दिखा अनोखा अनुकूलन

Sun, 14 Dec 2025 04:08 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 14 Dec 2025 04:08 AM IST
सार

शोध में दक्षिण-पूर्वी भालुओं के जीन में वसा के उपयोग से जुड़े बदलाव मिले हैं। यह उन्हें घटते शिकार के समय कम वसा वाले आहार स्रोतों के अनुरूप ढलने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन
Climate Earth warming affects DNA polar bears show unique adaptations
ध्रुवीय भालू - फोटो : ANI

विस्तार

धरती के बढ़ते तापमान का असर अब सिर्फ बर्फ और मौसम तक सीमित नहीं रहा, यह जीवों के डीएनए तक पहुंच चुका है। दक्षिण-पूर्वी ग्रीनलैंड में रहने वाले उत्तर ध्रुवीय भालुओं में गर्म होती जलवायु के दबाव में  जीन में परिवर्तन नजर आया है। यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया के वैज्ञानिकों के एक अध्ययन के अनुसार इन भालुओं में तापमान सहनशीलता, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया व मेटाबॉलिज्म से जुड़े जीन में बदलाव देखे गए हैं। यह संकेत है कि भालू बदलते वातावरण में खुद को ढालने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


जंपिंग जीन या मोबाइल डीएनए की भूमिका
इस शोध का सबसे अहम पहलू जंपिंग जीन या मोबाइल डीएनए की भूमिका है। ये वे जीन हैं जो डीएनए में स्थान बदल सकते हैं, व अन्य जीन की गतिविधियों को प्रभावित कर सकते हैं। दक्षिण-पूर्वी ग्रीनलैंड के भालुओं में जंपिंग जीन की सक्रियता अपेक्षाकृत अधिक पाई गई है। यहां गर्म मौसम व समुद्री बर्फ के तेजी से पिघलने से शिकार के अवसर सीमित हो गए हैं। शोध में दक्षिण-पूर्वी भालुओं के जीन में वसा के उपयोग से जुड़े बदलाव मिले हैं। यह उन्हें घटते शिकार के समय कम वसा वाले आहार स्रोतों के अनुरूप ढलने में मदद कर सकता है। हालांकि इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि ध्रुवीय भालुओं का विलुप्त होना रुक जाएगा।
विज्ञापन


संरक्षण की चुनौती और जिम्मेदारी
वैज्ञानिकों के अनुसार, अध्ययन साफ संकेत देता है कि ध्रुवीय भालू जैविक स्तर पर अनुकूलन की कोशिश कर रहे हैं, पर यह क्षमता असीमित नहीं है। असली समाधान ग्लोबल वार्मिंग को रोकने और कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Supreme Court: अपील दायर करने में 1612 दिन की देरी माफ करने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, MP हाईकोर्ट का आदेश रद्द



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed