फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Climate change: Warming oceans increase the speed of storms by 29 km per hour, study reveals

खतरे की घंटी: गर्म हो रहे महासागरों की वजह से और ज्यादा खतरनाक होते जा रहे तूफान; हेलेन-मिल्टन इसके उदाहरण

Mon, 02 Dec 2024 07:43 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 02 Dec 2024 07:43 AM IST
सार

अध्ययन किए गए 40 तूफानों में से अधिकांश को गर्म महासागरों ने अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान की, जिससे ये तूफान एक श्रेणी तक बढ़ गए। जैसे-जैसे उष्णकटिबंधीय महासागरों से पानी वाष्पित होता है यह ऊपर उठता है और संघनित होता है।

विज्ञापन
Climate change: Warming oceans increase the speed of storms by 29 km per hour, study reveals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Instagram

विस्तार

पिछले छह वर्षों में 85 फीसदी तूफानों को जलवायु परिवर्तन ने और अधिक शक्तिशाली बना दिया है। तूफान हेलेन और मिल्टन इसके उदाहरण हैं। खास तौर पर मेक्सिको की खाड़ी के साथ अटलांटिक क्षेत्र ने तूफानों को कहीं अधिक शक्तिशाली बना दिया है और इस दाैरान हवाओं की रफ्तार औसतन 29 किलोमीटर प्रति घंटा बढ़ गई है। यह जानकारी जर्नल एनवायरनमेंटल रिसर्च क्लाइमेट में प्रकाशित एक नए वैज्ञानिक अध्ययन में सामने आई है।
विज्ञापन


अध्यन में ये बातें आई सामने
अध्ययन किए गए 40 तूफानों में से अधिकांश को गर्म महासागरों ने अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान की, जिससे ये तूफान एक श्रेणी तक बढ़ गए। जैसे-जैसे उष्णकटिबंधीय महासागरों से पानी वाष्पित होता है यह ऊपर उठता है और संघनित होता है। जल वाष्प से तरल पानी में यह परिवर्तन ऊर्जा जारी करता है, जो तूफानों को शक्ति प्रदान करती है। 
विज्ञापन


गर्म महासागरों से वाष्पित होने वाला अधिक जल वाष्प तूफानों को और अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए उतनी ही अधिक ऊर्जा प्रदान करता है।  नेशनल ओशनिक एंड एटमोस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के अनुसार 2024 में जलवायु परिवर्तन की वजह से श्रेणी पांच के ऐसे दो तूफान आए थे, जिनका जलवायु परिवर्तन के बिना इतना शक्तिशाली होना संभव नहीं था। यदि जलवायु परिवर्तन का हाथ नहीं होता तो 2024 में एक भी तूफान श्रेणी पांच का नहीं आता। रिपोर्ट के अनुसार, 2019 से अब तक आठ तूफान ऐसे आए हैं जिनकी रफ्तार में औसतन 40 किमी प्रति घंटा की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 2019 में आया हम्बर्टो, जीटा 2020, सैम और लैरी 2021, अर्ल 2022, फ्रैंकलिन 2023 और 2024 में आए इसाक और राफेल शामिल हैं। इनमें हम्बर्टो और जीटा ऐसे थे जिनके दौरान जलवायु परिवर्तन की वजह से हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा तक बढ़ गई थी।


2024 में सभी तूफानों के दौरान अधिकतम हुई हवा की रफ्तार
जलवायु परिवर्तन ने 2024 के दौरान अटलांटिक में आए सभी 11 तूफानों की अधिकतम रफ्तार को 14 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ा दिया। हवा की रफ्तार में आई इस वृद्धि ने सात तूफानों को पैमाने पर उच्च श्रेणी में पहुंचा दिया और इसके साथ उष्णकटिबंधीय तूफान डेबी तथा ऑस्कर को भी हरिकेन में बदल दिया। प्रमुख शोधकर्ता डैनियल गिलफोर्ड का कहना है कि जहां तूफान आते हैं वहां पानी आमतौर पर करीब 1.1 से 1.6 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो चुका है। जबकि जलवायु परिवर्तन की वजह से इसमें 2.2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed