फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Climate change: There were 2,000 species of fireflies in the world, now only a quarter remain

जलवायु परिवर्तन: दुनिया में 2,000 प्रजातियां थीं जुगनुओं की, अब एक चौथाई ही बचीं

Mon, 13 May 2024 06:05 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 May 2024 06:05 AM IST
सार

Climate Change: दुनिया में जुगनुओं की करीब 2,000 प्रजातियां थीं, लेकिन अब एक चौथाई ही बची हैं और उनकी भी संख्या लगातार घटती जा रही है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, पर्यावरण से जुड़े विभिन्न कारकों से जुगनू प्रभावित हो रहे हैं। इनमें थोड़े समय के लिए रहने वाले मौसम से लेकर लंबे में समय में जलवायु में होने वाले बदलाव तक शामिल हैं।

विज्ञापन
Climate change: There were 2,000 species of fireflies in the world, now only a quarter remain
Fireflies - फोटो : Freepic

विस्तार

पहले के मुकाबले जुगनुओं का दिखना कम हो गया है और अब वे दूर-दराज के कुछ क्षेत्रों में सिमट गए हैं। एक अध्ययन के अनुसार, अंधेरी रात में एक साथ चमकते इन अलौकिक जीवों को निहारने का मौका लगता है कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन


दुनिया में जुगनुओं की करीब 2,000 प्रजातियां थीं, लेकिन अब एक चौथाई ही बची हैं और उनकी भी संख्या लगातार घटती जा रही है। इस अध्ययन में पेन स्टेट विवि, केंटकी विवि, अमेरिकी कृषि अनुसंधान सेवा विभाग और बकनेल विवि से जुड़े शोधकर्ता शामिल हैं। अध्ययन में फायरफ्लाई एटलस की मदद से किए गए 24,000 से अधिक सर्वेक्षणों का विश्लेषण किया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, पर्यावरण से जुड़े विभिन्न कारकों से जुगनू प्रभावित हो रहे हैं। इनमें थोड़े समय के लिए रहने वाले मौसम से लेकर लंबे में समय में जलवायु में होने वाले बदलाव तक शामिल हैं। तेजी से फैलते शहर, गहन कृषि और जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन


गर्म होती धरती से खो रहा प्रजनन के लिए आदर्श वातावरण
अध्ययन के अनुसार, जुगनू समशीतोष्ण परिस्थितियों में पनपते हैं। गर्मियों में नम और आंशिक गर्म परिस्थितियां उनके प्रजनन के लिए आदर्श वातावरण पैदा करती हैं, जबकि सर्दी का मौसम अंडे, लार्वा और प्यूपा जैसे चरणों में जुगनुओं के विकास में मददगार होता है। जैसे-जैसे वैश्विक तापमान में इजाफा हो रहा है और धरती गर्म हो रही है, इसमें जुगनुओं का पनपना कठिन होता जा रहा है। इसी तरह बारिश के पैटर्न में आ रहा बदलाव भी जुगनुओं को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृत्रिम प्रकाश का भी असर
कृत्रिम रोशनी जुगनू के वयस्क और लार्वा दोनों चरणों को प्रभावित करती है। मिट्टी में रहने वाले इनके लार्वा प्रकाश के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील होते हैं, ऐसे में कृत्रिम प्रकाश उनके विकास चक्र और जीवित रहने की दर को प्रभावित करता है। तेजी से हो रहा शहरी विकास भी इनके लिए खतरा पैदा कर रहा है। ऊंची इमारतों, सड़कों और अन्य तरह के निर्माण जुगनुओं के प्राकृतिक आवास पर अतिक्रमण कर रहे हैं। इनकी वजह से जुगनुओं का प्रजनन क्षेत्र सिमट रहा है जो जुगनुओं की आबादी के लिए खतरा पैदा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed