{"_id":"5f1750708ebc3e6399710c6e","slug":"climate-change-temperature-will-rise-two-degrees-by-the-end-of-century-india-ready-to-face-the-challenges","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदी के अंत तक दो डिग्री तक बढ़ जाएगा तापमान, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से जूझने के लिए तैयार भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सदी के अंत तक दो डिग्री तक बढ़ जाएगा तापमान, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से जूझने के लिए तैयार भारत
Wed, 22 Jul 2020 02:00 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 22 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन
- फोटो : pixabay
भारत का तापमान इस सदी के अंत तक दो डिग्री तक बढ़ जाएगा। गणितीय गणना पर आधारित मॉडल के आधार पर पृथ्वी विज्ञान के सचिव डॉक्टर माधवन नायर राजीवन ने यह दावा किया है। डॉ. राजीवन सीएसआईआर के समर रिर्सच ट्रेनिंग प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञान और जलवायु परिवर्तन पर बोलते हुए डॉ. राजीवन ने कहा, भारत इन चुनौतियों से पार पाने के लिए तैयार है। हमारा अर्थ सिस्टम मॉडलिंग और जलवायु परिवर्तन के साथ तैयार है। हमारी गणना के मुताबिक लगातार जलवायु परिवर्तन से सतह पर वायु के तापमान और आर्द्रता का स्तर बढ़ेगा और गर्मी के मौसम की अवधि बढ़ेगी।
विज्ञापन
इसके परिणामस्वरूप अत्याधिक बारिश, तेज हवाओं, तीव्र उष्णकटिबंधीय चक्रवात संवहन में बढ़ोतरी देखने के लिए मिलेगी। इतना ही नहीं तूफान, मानसून में बदलाव भी होगा। इससे अधिक बाढ़ और सूखा के साथ साथ समुद्र के स्तर और तटीय क्षरण में भी इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
डॉ. राजीवन के मुताबिक जलवायु परिवर्तन भारत के बारिश पैटर्न को भी प्रभावित कर रहा है। पूरी दुनिया लगातार गर्म हो रही जलवायु की समस्या से जूझ रही है। लगातार हो रहे कार्बन उत्सर्जन के चलते आर्कटिक क्षेत्र में तापमान बढ़ रहा है। आर्कटिक समुद्र लगातार पिघल रहा है। इसमें 90 के दशक से खासी तेजी देखी गई है।