{"_id":"63d4653de4b4a338c21e5a6e","slug":"clashes-with-china-may-increase-ladakh-police-shared-report-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-China: चीन के साथ बढ़ सकती हैं झड़पें, लद्दाख पुलिस ने साझा की रिपोर्ट, तनाव की स्थिति बरकरार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-China: चीन के साथ बढ़ सकती हैं झड़पें, लद्दाख पुलिस ने साझा की रिपोर्ट, तनाव की स्थिति बरकरार
Sat, 28 Jan 2023 05:28 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 28 Jan 2023 05:28 AM IST
सार
लद्दाख पुलिस ने स्थानीय खुफिया इनपुट के आधार पर तैयार अपनी रिपोर्ट में अभी और झड़प होने की आशंका जताई है। दिल्ली में संपन्न डीजीपी-आईजी बैठक में यह रिपोर्ट साझा की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने हिमालयी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर अपने अध्ययन में आशंका जताई है कि भविष्य में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों की झड़पें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
चीन की ओर से सीमा के उस पार लगातार सैन्य बुनियादी ढांचा खड़ा किया जा रहा है जिससे हालात बिगड़ने के आसार हैं। लद्दाख पुलिस ने स्थानीय खुफिया इनपुट के आधार पर तैयार अपनी रिपोर्ट में अभी और झड़प होने की आशंका जताई है। दिल्ली में संपन्न डीजीपी-आईजी बैठक में यह रिपोर्ट साझा की गई।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास हुई झड़प में कई भारतीय जवान शहीद हुए। सैन्य एवं रणनीतिक वार्ताओं के चलते सीमा पर तनाव कम हुआ है लेकिन इसके बाद पिछले साल दिसंबर में अरुणाचल प्रदेश में पूर्वी सीमा पर चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों के साथ झड़प की। तब भी हमारे जवानों ने उन्हें पीछे हटने को मजबूर किया। 2013-14 के बाद से दो से तीन साल के अंतराल में एलएसी पर लगातार तनाव की स्थिति पैदा होती रही है।
विज्ञापन