फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Clashes between students and police protesting over the death of Anish Khan in kolkata

अनीश खान मौत मामला: आलिया विवि के छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प, ममता बनर्जी ने जांच के लिए बनाई एसआईटी

Tue, 22 Feb 2022 08:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 22 Feb 2022 08:00 PM IST
सार

अनीश खान की मौत मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने जब राइटर्स बिल्डिंग की ओर बैरिकेड्स तोड़ने और मार्च करने की कोशिश की तब पुलिस ने छात्रों पर बल प्रयोग किया। जिसके बाद छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई। 

विज्ञापन
Clashes between students and police protesting over the death of Anish Khan in kolkata
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)

विस्तार

छात्रनेता अनीश खान की मौत मामले में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर मंगलवार को आलिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अनीश खान की तस्वीरें लेकर छात्रों ने रैली निकालते हुए हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मार्च के दौरान जब छात्रों ने राइटर्स बिल्डिंग की ओर बैरिकेड्स तोड़ने और मार्च करने की कोशिश की तब पुलिस ने छात्रों पर बल प्रयोग किया। जिसके बाद छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

 

 कथित तौर पर अनीश खान की पिछले सप्ताह हत्या कर दी गई थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इस मामले में अब तक तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलकत्ता हाई कोर्ट ने छात्र नेता अनीस खान की कथित हत्या के मामले में सोमवार को स्वत: संज्ञान लिया। साथ ही राज्य सरकार से इस संबंध में 24 फरवरी तक जवाब देने को कहा है। गौरतलब है कि अनीश खान के पिता ने आरोप लगाया है कि 18 फरवरी की रात को हावड़ा जिले के अमता में चार लोग पुलिस की वर्दी और सादे कपड़ों में पहुंचे थे। उन्होंने घर की तीसरी मंजिल से अनीश को धक्का दे दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। अनीश के पिता ने बेटे की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। 


अनीश खान पहले सीपीआई (एम) की छात्र शाखा एसएफआई के नेता थे। वह नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ कोलकाता में हुए विरोध प्रदर्शनों का एक प्रमुख चेहरा रहे। बाद में वह इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) में शामिल हो गए। राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed