फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Clashes between BJP and TMC workers in west bengal, four dead 

झंडा उतारने को लेकर भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच फायरिंग, चार लोगों की मौत

Sun, 09 Jun 2019 03:42 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 09 Jun 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Clashes between BJP and TMC workers in west bengal, four dead 
फाइल फोटो - फोटो : PTI

लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद भी पश्चिम बंगाल में हिंसा जारी है। शनिवार की शाम 24 परगना जिले के नजत इलाके में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। दोनों ही पार्टी के सूत्रों ने इस बात का दावा किया है।

loader

लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद भी पश्चिम बंगाल में हिंसा जारी है। शनिवार की शाम 24 परगना जिले के नजत इलाके में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। दोनों ही पार्टी के सूत्रों ने इस बात का दावा किया है।

हालांकि पुलिस ने इन मौतों पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या पुलिस दल को घटनास्थल पर भेजा गया था। भाजपा के सूत्रों ने दावा किया है कि संबंधित इलाके से पार्टी के झंडे हटाने पर हिंसा की शुरुआत हुई। 

भाजपा नेता सायंतन बसु ने बताया कि उनकी पार्टी के तीन कार्यकर्ता (सुकांता मंडल, प्रदीप मंडल और शंकर मंडल) की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह टीएमसी कार्यकर्ताओं को भाजपा के झंडे हटाने से रोक रहे थे।

बसु ने बताया, "हमें अपने तीन कार्यकर्ताओं का शव मिला है। हमने सुना है कि दो और कार्यकर्ताओं की भी मौत हो गई है लेकिन अभी उनके शव नहीं मिले हैं। वो हमारी पार्टी के झंडे और पोस्टर हटाने की कोशिश कर रहे थे, जब हमने विरोध किया तो हमारे कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई।"

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का कहना है कि पार्टी इस घटना के बारे में केंद्रीय मंत्री अमित शाह को बताएगी। वहीं टीएमसी भी दावा कर रही है कि उसके एक समर्थक की मौत हो गई है।

 



24 परगना जिले के अध्यक्ष और मंत्री ज्योतिप्रियो मुल्लिक का कहना है कि उनकी "पार्टी के कार्यकर्ता कायुम मोल्लाह को भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोली मार दी है।"

इस मामले पर भाजपा के नेशनल सेक्रेटरी कैलाश विजयवर्गीय का कहना है, "केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है और मुझे यकीन है कि केंद्र इसे गंभीरता से लेगी। घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।"


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed