{"_id":"638d87f066d7e45a1127ba4c","slug":"clash-between-two-groups-after-boy-s-bicycle-hits-man-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharshtra: मुंबई में नाबालिग लड़के की साइकिल से टक्कर के बाद दो समुदायों में झड़प, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharshtra: मुंबई में नाबालिग लड़के की साइकिल से टक्कर के बाद दो समुदायों में झड़प, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Mon, 05 Dec 2022 11:28 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:28 AM IST
सार
वकोला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर लगने के बाद शख्स ने कथित तौर पर लड़के को थप्पड़ मारा और साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। लड़के ने घर जाकर अपने पिता को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक साइकिल सवार 45 वर्षीय व्यक्ति को एक नाबालिग लड़के ने टक्कर मार दी, जिसके बाद दो समूह आपस में भिड़ गए। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। घटना रविवार रात को हुई जब शख्स एक मस्जिद के सामने खड़ा था। वकोला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर लगने के बाद शख्स ने कथित तौर पर लड़के को थप्पड़ मारा और साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। लड़के ने घर जाकर अपने पिता को घटना की जानकारी दी, जो अन्य लोगों के साथ मौके पर गए और उस व्यक्ति पर कथित रूप से हमला किया, जिसने उनके बेटे को थप्पड़ मारा था।
विज्ञापन
दोनों समूहों के बीच मारपीट
अधिकारी ने कहा कि 45 वर्षीय व्यक्ति और उसके समर्थकों ने दूसरे समूह के सदस्यों की भी पिटाई की और उन पर पथराव किया। उन्होंने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण हो गई और इलाके की दुकानें कुछ देर के लिए बंद हो गईं। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और दोनों समूहों के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि लड़के को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि लड़के का पिता फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन