{"_id":"60ca72f48ebc3e341779c97b","slug":"clash-between-bjp-and-shivsena-workers-in-maharashtra-over-ram-mandir-land-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मुंबई में राम के नाम पर भाजपा और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मुंबई में राम के नाम पर भाजपा और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
Thu, 17 Jun 2021 03:23 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 17 Jun 2021 03:23 AM IST
सार
- शिवसैनिकों पर महिलाओं पर हमले का आरोप
- भाजपा नेता शिवसैनिकों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जमीन खरीदी में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुंबई में महाभारत शुरू हो गया है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब तक भाजपा और शिवसेना के बीच अब तक जुबानी जंग चल रही थी जो बुधवार को मारपीट में तब्दील हो गई। दादर स्थित शिवसेना भवन के सामने दोनों दल के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए। जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ता जख्मी हो गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर लगे जमीन घोटाले के आरोपों पर शिवसेना के मुखपत्र में संपादकीय लिखा गया था जिसका विरोध करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने शिवसेना के खिलाफ फटकार मोर्चा आयोजित किया था।
विज्ञापन
इसी दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। भाजपा नेता माहिम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करने और शिवसैनिकों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
इसके बाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ज्ञानेश्वर चव्हाण और डीसीपी प्रणय अशोक माहिम थाने पहुंचे उसके बाद भाजपा की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व महापौर श्रद्धा जाधव सहित सात शिवसेना के प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया।
इधर, शिवसेना विधायक सदा सरवणकर ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता शिवसेना भवन पर हमला करने की फिराक में थे। शिवसैनिकों को जब इसकी सूचना मिली तो वे आक्रोशित हो गए।
वहीं, भाजपा ने कहा कि कार्यकर्ता पुलिस को पूर्व सूचना देकर आंदोलन कर रहे थे। पुलिस ने जब भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया उसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के पीछे छुपकर महिलाओं पर हमला बोल दिया।