फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJP Protest in Delhi: Stone Pelting Near Akashwani Bhawan, Several Police Personnel Injured

सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हंगामा: आकाशवाणी भवन के पास पुलिस पर पथराव, दो जवान घायल; करीब 500 लोग हिरासत में

Sat, 10 Oct 2026 01:48 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 10 Oct 2026 01:48 PM IST
सार

दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन के पास पुलिस पर पथराव का आरोप लगा। अधिकारियों के मुताबिक, दो पुलिसकर्मी घायल हुए और करीब 500 लोगों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
CJP Protest in Delhi: Stone Pelting Near Akashwani Bhawan, Several Police Personnel Injured
दिल्ली में सीजेपी का आंदोलन - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान शनिवार को तनाव की स्थिति बन गई। अधिकारियों के मुताबिक, आकाशवाणी भवन के पास इम्तियाज अली मार्ग पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग गिराने के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों पर पथराव किया।

विज्ञापन


इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, उनको आरएमएल अस्पताल ले जाया गया है। वहीं कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकने के लिए राजधानी के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी।
विज्ञापन


बैरिकेडिंग पार कर पुलिस पर पथराव का आरोप
अधिकारियों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे इम्तियाज अली मार्ग पर लगभग 25 से 30 प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार की। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने सुरक्षा कर्मियों पर पत्थर फेंके। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि, पथराव में शामिल लोगों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनॉट प्लेस में प्रदर्शन के दौरान पथराव, पुलिसकर्मी घायल
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस में पथराव की घटना सामने आई है। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी के घायल होने की खबर है।

दिल्ली में करीब 500 लोग हिरासत में
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे करीब 500 लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रशासन ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी और नई दिल्ली जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। कुछ लोग सुरक्षा घेरा पार कर दोबारा एकत्र होने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस सहित कई इलाकों से भी लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई, जबकि कुछ प्रदर्शनकारियों को वापस भेज दिया गया।

सुबह 10:30 बजे शुरू होना था प्रदर्शन
सीजेपी का प्रदर्शन शनिवार सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाला था। हालांकि, निषेधाज्ञा लागू होने और पुलिस की तैनाती के कारण प्रदर्शनकारी निर्धारित स्थान तक नहीं पहुंच सके। पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों और चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात किए थे। अधिकारियों के मुताबिक, नई दिल्ली जिले को 20 सेक्टर में बांटा गया था, जहां वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर रख रहे थे।


एयरपोर्ट पर भी हिरासत में लिए गए CJP के नेता
प्रदर्शन से पहले सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को भी दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गया। प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर दूसरे स्थानों पर ले जाते समय कुछ लोग पुलिस के खिलाफ नारे लगाते रहे। हिरासत में लिए जा रहे कुछ प्रदर्शनकारियों ने 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे भी लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed