फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJP Founder Abhijeet Dipke Grandmother Passes Away, Leader Detained in Delhi

परिवार में मातम, हिरासत में दिपके: दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर संशय; गांव कब पहुंच पाएंगे अभिजीत?

Sat, 10 Oct 2026 02:10 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 10 Oct 2026 02:10 PM IST
सार

सीजपी संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव में निधन हो गया। दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस हिरासत में हैं। परिवार के गांव पहुंचने और उनकी रिहाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
CJP Founder Abhijeet Dipke Grandmother Passes Away, Leader Detained in Delhi
अभिजीत दिपके, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक - फोटो : ANI

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का महाराष्ट्र के संतुक पिंपरी स्थित उनके पैतृक गांव में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। इस बीच, अभिजीत दिपके दिल्ली में पुलिस हिरासत में हैं और उनके गांव पहुंचने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिपके मुंबई से दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जानी थी।
विज्ञापन


कुछ दिनों से बीमार थीं दीपके की दादी
बताया गया है कि अभिजीत दीपके की दादी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर के बाद परिवार में शोक का माहौल है। दीपके के माता-पिता हिंगोली जाने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि अभिजीत फिलहाल दिल्ली में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं अभिजीत दीपके
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था। वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली आए थे। दादी के निधन के बाद उनके परिवार और समर्थकों की नजर इस बात पर है कि वह अपने पैतृक गांव कब पहुंच सकेंगे। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि दिल्ली पुलिस उन्हें गांव जाने की अनुमति कब देगी।




परिवार के गांव पहुंचने का इंतजार
एक ओर परिवार दादी के निधन के बाद अंतिम संस्कार से जुड़ी तैयारियों में जुटा है, वहीं दूसरी ओर दीपके की हिरासत को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है। अभिजीत दीपके को कब छोड़ा जाएगा और वह अपने परिवार के पास कब पहुंच पाएंगे, इस बारे में अभी कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed