{"_id":"6086c5638ebc3e591536fb32","slug":"cji-s-fake-twitter-account-justice-ramna-complains-to-police-tweets-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजेआई का फर्जी ट्विटर अकाउंटः जस्टिस रमना ने की पुलिस में शिकायत, हटाए गए ट्वीट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीजेआई का फर्जी ट्विटर अकाउंटः जस्टिस रमना ने की पुलिस में शिकायत, हटाए गए ट्वीट
Mon, 26 Apr 2021 07:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 26 Apr 2021 07:21 PM IST
सार
- प्रधान न्यायाधीश का नहीं है कोई ट्विटर अकाउंट
- फर्जी अकाउंट से किया गया डोभाल की तारीफ में ट्वीट
विज्ञापन
सीजेआई एनवी रमना
- फोटो : PTI
विस्तार
सोशल मीडिया में फर्जीवाड़ा करने वाले भी कम नहीं हैं। और तो और देश के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना का भी फर्जी ट्विटर अकाउंट चलाया जा रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद सीजेआई रमना ने सोमवार दोपहर खुद पुलिस में शिकायत की। इसके बाद ट्विटर न केवल ट्वीट हटाए बल्कि अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया।
बता दें जस्टिस रमना ने शनिवार को ही देश के 48 वें प्रधान न्यायाधीश यानी सीजेआई के तौर पर शपथ ली है। वे 26 अगस्त 2022 तक पद पर रहेंगे। उनका कोई ट्विटर या सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है। जब उनके नाम से ट्वीट किए जाने का मामला संज्ञान में आया तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद ट्विटर ने भी तत्काल उनके अकाउंट से किए गए ट्वीट डिलिट किए और इस अकाउंट को निलंबित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीजेआई के नाम से बने इस फर्जी अकाउंट से एक ट्वीट में एनएसए अजित डोभाल की तारीफ की गई थी। इसमें कहा गया था कि डोभाल की कूटनीति के चलते अमेरिका ने रविवार रात भारत को कोविड टीके बनाने का कच्चा माल तत्काल देने का निर्णय किया।