फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI ranjan gogoi writes letter to govt recommending Justice S A Bobde as his successor

जस्टिस बोबडे हो सकते हैं अगले सीजेआई, रंजन गोगोई ने सरकार को लिखा पत्र

Fri, 18 Oct 2019 11:33 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 18 Oct 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
CJI ranjan gogoi writes letter to govt recommending Justice S A Bobde as his successor
जस्टिस बोबडे-सीजेआई रंजन गोगोई - फोटो : PTI

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर उनके बाद जस्टिस एसए बोबडे को देश का अगला मुख्य न्यायाधीश बनाने का सिफारिश की है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी है। बता दें कि सीजेआई गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश ने परंपरा के अनुसार मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपने बाद अगले वरिष्ठतम न्यायाधीश के नाम की सिफारिश की है।

विज्ञापन



विज्ञापन


जस्टिस बोबडे मुख्य न्यायाधीश के बाद उच्चतम न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। वह इससे पहले मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। परंपरा अनुसार वर्तमान मुख्य न्यायाधीश पत्र लिखकर अपने बाद इस कार्यभार को संभालने वाले न्यायाधीश के नाम की सिफारिश करते हैं। जस्टिस गोगोई ने तीन अक्तूबर 2018 को भारत के 46वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली थी।

यह भी पढ़ें- जानिए सुप्रीम कोर्ट के उन पांच जजों के बारे में, जो अयोध्या मामले पर सुनाएंगे फैसला

जस्टिस रंजन गोगई के कार्यकाल में देश के सबसे ज्यादा संवेदनशील मुद्दे अयोध्या भूमि विवाद पर फैसला आ सकता है। चीफ जस्टिस के तौर पर कार्यकाल में उच्चतम न्ययालय ने कई ऐतिहासिक मामलों की सुनवाई की है। जिसमें अयोध्या मामला, एनआरसी, जम्मू-कश्मीर पर याचिकाएं शामिल हैं।

जानें कौन हैं जस्टिस एसए बोबडे

  • जस्टिस शरद अवरिंद बोबडे का जन्म 24 अप्रैल 1956 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था।
  • उन्होंने 1978 में महाराष्ट्र बार काउंसिल ज्वाइन किया था।
  • बॉम्बे हाईकोर्ट नागपुर बेंच में लॉ प्रैक्टिस की।
  • वर्ष 2000 में बॉम्बे हाईकोर्ट में एडिशनल जज बने। फिर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए।
  • 2013 में जस्टिस बोबडे को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया। वह 23 अप्रैल 2021 को सेवानिवृत होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed