फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI Raman said: Ability to change the legal landscape of the country in alternative dispute resolution

सीजेआई रमण बोले: वैकल्पिक विवाद समाधान में देश के कानूनी परिदृश्य को बदलने की क्षमता, बातचीत और मध्यस्थता को अनिवार्य बनाने को कहा 

Sat, 09 Apr 2022 09:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केवडिया (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केवडिया (गुजरात) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 09 Apr 2022 09:58 PM IST
सार

सीजेआई ने कहा, एडीआर की अवधारणा, लोक अदालतों, ग्राम न्यायालयों और मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से, लाखों लोगों को एक मंच प्रदान करके भारत के कानूनी परिदृश्य को बदलने की क्षमता रखती है।

विज्ञापन
CJI Raman said: Ability to change the legal landscape of the country in alternative dispute resolution
सीजेआई - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने शनिवार को कहा कि वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) की अवधारणा में लाखों लोगों को अपनी शिकायतों को निपटाने के लिए एक मंच प्रदान करके भारतीय कानूनी परिदृश्य को बदलने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि सभी हितधारकों के पर्याप्त सहयोग से एडीआर भारत में सामाजिक न्याय के एक उपकरण के रूप में उभर सकता है।

विज्ञापन


स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास आयोजित मध्यस्थता और सूचना प्रौद्योगिकी पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में सीजेआई ने अदालतों से बातचीत और मध्यस्थता को अनिवार्य बनाने के लिए सक्रिय प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि न्याय वितरण तंत्र में लगे लोगों को नई तकनीकों की पूरी समझ होनी चाहिए, जिनमें प्रक्रिया को सरल बनाने की क्षमता है। 
विज्ञापन


सीजेआई ने कहा, एडीआर की अवधारणा, लोक अदालतों, ग्राम न्यायालयों और मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से, लाखों लोगों को एक मंच प्रदान करके भारत के कानूनी परिदृश्य को बदलने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा, यह लंबित मामलों को कम कर सकता है, न्यायिक संसाधनों और समय की बचत कर सकता है और वादियों को विवाद समाधान प्रक्रिया और उसके परिणाम पर कुछ हद तक नियंत्रण की अनुमति देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सबसे अधिक सशक्त बनाने के तरीकों में से एक है क्योंकि इसमें हितधारकों की भागीदारी बढ़ाई जा सकती है। सीजेआई ने यह भी कहा कि संघर्ष हमारे जीवन के अपरिहार्य पहलू हैं, उन्हें समझ के माध्यम से हल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed