फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI NV Ramana says investigation journalist vanishing in Indian media at book launch event of Blood Sanders written by Hyderabad based journalist U Sudhakar Reddy

मुख्य न्यायाधीश रमण बोले: भारतीय मीडिया में समाप्त होती जा रही है खोजी पत्रकारिता

Wed, 15 Dec 2021 07:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 15 Dec 2021 07:47 PM IST
सार

मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने बुधवार को भारतीय मीडिया के काम करने की शैली पर सवाल उठाए और कहा कि खोजी पत्रकारिता अब समाप्त होती जा रही है और इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
CJI NV Ramana says investigation journalist vanishing in Indian media at book launch event of Blood Sanders written by Hyderabad based journalist U Sudhakar Reddy
देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमण ने बुधवार को कहा कि भारतीय मीडिया के परिदृष्य से खोजी पत्रकारिता समाप्त होती जा रही है। उन्होंने यह बात वर्चुअल माध्यम से हुए एक किताब के उद्घाटन के मौके पर कही। सीजेआई रमण ने कहा कि पहले के समय में समाचार पत्र समाज में लहर लाने वाले मामलों को उजागर करते थे और अब ऐसे समाचार न के बराबर देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन


सीजेआई ने कहा, मैं वर्तमान समय के मीडिया के बारे में कुछ विचार साझा करना चाहता हूं। खोजी पत्रकारिका का कंसेप्ट दुर्भाग्य से भारतीय मीडिया में खत्म होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब हम बड़े हो रहे थे तब हम उत्सुकता से ऐसे समाचार पत्रों को पढ़ा करते थे जो बड़े मामलों का पर्दाफाश करते थे। लेकिन, आज के समय में देश के समाचार पत्र इस मामले में सबको निराश कर रहे हैं।
विज्ञापन


व्यवस्था में व्याप्त कमियों के बारे में जागरूक करे मीडिया
उन्होंने कहा कि मीडिया को व्यक्तियों और संस्थानों की विफलता को दिखाना चाहिए। मीडिया को लोगों को व्यवस्था में व्याप्त कमियों के बारे में जागरूक करने की जरूरत है। हैदराबाद के पत्रकार यू सुधाकर रेड्डी की किताब 'ब्लड सैंडर्स' की किताब के उद्घाटन पर उन्होंने कहा कि ज्यादातर आंध्र प्रदेश के शेषचलम वन क्षेत्र में उगने वाले लाल चंदन के पेड़ों को संरक्षित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया पर सरकार के इशारों पर काम करने का आरोप
हाल के दिनों में विपक्षी दलों और विभिन्न संगठनों ने भारतीय मीडिया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। भारतीय मीडिया पर आरोप लगे हैं कि वह केंद्र सरकार के इशारों पर काम कर रही है और सरकार की विफलता की खबरें दिखाने से परहेज करती है। मीडिया पर राजनीतिक शख्सियों की छवि बनाने की कोशिश करने के आरोप भी लगते रहे हैं। ऐसे में सीजेआई की यह टिप्पणी काफी अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed