फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI NV Ramana says 126 udicial vacancies filled in various High Courts in less than a year at a conference in Delhi news in Hindi

सीजेआई रमण बोले: एक साल से कम समय में विभिन्न हाईकोर्ट में 126 न्यायिक पद भरे गए, 50 और नियुक्तियों की उम्मीद

Fri, 29 Apr 2022 03:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 29 Apr 2022 03:48 PM IST
सार

देश के विभिन्न हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने कहा कि एक साल से भी कम समय में उच्च न्यायालयों में 126 न्यायिक भर्तियां की गई हैं। 

विज्ञापन
CJI NV Ramana says 126 udicial vacancies filled in various High Courts in less than a year at a conference in Delhi news in Hindi
देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमण ने शुक्रवार को कहा कि देश की विभिन्न हाईकोर्ट में एक साल से कम समय में 126 रिक्त न्यायिक पदों पर भर्तियां की गई हैं। दिल्ली में हुए एक सम्मेलन में सीजेआई ने कहा कि अभी 50 और ऐसी नियुक्तियां होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सीजेआई देश के विभिन्न हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के 39वें सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे थे। यह सम्मेलन छह साल बाद हुआ है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का मकसद उन समस्याओं की पहचान करना और उन पर चर्चा करना है जो न्याय के प्रशासन को प्रभावित कर रही हैं।
विज्ञापन


रिक्तियों का मुद्दा उठाते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हमारे सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप हमने एक साल से भी कम समय में विभिन्न हाईकोर्ट में 126 खाली पदों पर भर्तियां की हैं। इस उपलब्धि को प्राप्त करना सबके सहयोग और प्रतिबद्धता की वजह से ही संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेआई एनवी रमण ने उन हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों से ,जहां अभी भी खाली पद बचे हुए हैं, अनुरोध किया कि इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द से जल्द नाम भेजें। उन्होंने कुछ हाईकोर्ट की प्रतिक्रियाओं की भी सराहना की और इसे बहुत अधिक उत्साहजनक करार दिया।

उन्होंने कहा, 'पिछले एक साल में सुप्रीम कोर्ट को नौ न्यायाधीश मिले हैं और विभिन्न हाईकोर्ट में 10 नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति हुई है। मैं कोलेजियम में अपने साथियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद कहता हूं।' उन्होंने न्यायिक व्यवस्था की मजबूती पर भी जोर दिया।

न्यायमूर्ति रमण ने कहा, ‘मैं रिक्तियों का मुद्दा उठाना चाहूंगा। आप याद कर सकते हैं कि मेरी आपसे पहली चर्चा में रिक्तियों को भरने पर बात हुई थी। मैंने आप सभी से पहली ऑनलाइन बातचीत के दौरान अनुरोध किया था कि आप उच्च न्यायालयों में पदस्थापन के लिए नामों की अनुशंसा करने में तेजी लाएं, जिसमें सामाजिक विविधता पर जोर हो....।’


इस सम्मेलन में भारत भर में न्यायालय परिसरों में आईटी बुनियादी ढांचे और संपर्क को मजबूत करने के मुद्दे पर चर्चा होगी। बैठक में मानव संसाधन, कार्मिक नीति और जिला अदालतों की जरूरतों के मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी। इसमें सुप्रीम कोर्ट के दो वरिष्ठतम न्यायाधीश उदय उमेश ललित और एएम खानविलकर भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed