फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI DY Chandrachud brings daughters to SC shows workplace

Supreme Court: अपनी दोनों बेटियों को लेकर कोर्ट पहुंचे सीजेआई चंद्रचूड़, बताया कैसे काम करती है अदालत

Fri, 06 Jan 2023 08:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 06 Jan 2023 08:46 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, जस्टिस चंद्रचूड़ सुबह दस बजे करे करीब कोर्ट परिसर में पहुंचे। वह अपनी बेटियों को कोर्ट के निर्धारित समय साढ़े दस बजे से पहले विजिटर गैलरी से होते हुए कोर्ट रूम ले गए। उन्होंने अपनी बेटियों से कहा, देखिए, मैं यहीं बैठता हूं।

विज्ञापन
CJI DY Chandrachud brings daughters to SC shows workplace
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के गलियारों में इंतजार कर रहे वकील उस समय आश्चर्यचकित रह गए जब जब भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ अपनी दोनों बेटियों के साथ अदालत में पहुंचे। सीजेआई अपनी बेटियों को कार्यस्थल दिखाने के लिए सुप्रीम कोर्ट लेकर आए थे। 

विज्ञापन
 
सूत्रों के मुताबिक, जस्टिस चंद्रचूड़ सुबह दस बजे करे करीब कोर्ट परिसर में पहुंचे। वह अपनी बेटियों को कोर्ट के निर्धारित समय साढ़े दस बजे से पहले विजिटर गैलरी से होते हुए कोर्ट रूम (प्रथम कोर्ट) ले गए। उन्होंने अपनी बेटियों से कहा, देखिए, मैं यहीं बैठता हूं। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सीजेआई अपनी बेटियों को अपने कार्यस्थल के बारे में समझाते हुए अपने कक्ष में ले गए। उन्हें वह स्थान दिखाया जहां न्यायाधीश बैठते हैं और जहां से वकील अपने मामलों की पैरवी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेटियों ने पिता से उनके कार्यस्थल को देखने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद जस्टिस चंद्रचूड़ अपनी गोदी ली दोनों बेटियों अदालत का कामकाज दिखाने लाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed