फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI chides SCBA for not holding Justice Bela Trivedi farewell event

CJI: जज बेला त्रिवेदी के लिए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने नहीं आयोजित किया विदाई समारोह, नाराज हुए सीजेआई

Fri, 16 May 2025 03:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 16 May 2025 03:30 PM IST
सार

CJI: सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बेला त्रिवेदी बिना किसी विदाई समारोह के सेवानिवृत्त हुईं, जिस पर सीजेआई बी.आर. गवई ने सुप्रीम कोर्ट बार संघ की खुले मंच से आलोचना की। उन्होंने कहा कि परंपराएं निभाई जानी चाहिए और जस्टिस त्रिवेदी सम्मान की हकदार जज रही हैं।

विज्ञापन
CJI chides SCBA for not holding Justice Bela Trivedi farewell event
संजीव खन्ना, सीजेआई - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बेला एम.त्रिवेदी चुपचाप सेवानिवृत्त हो गईं। उनके लिए सुप्रीम कोर्ट बार संघ (एससीबीए) की ओर से कोई विदाई समारोह आयोजित नहीं किया गया। चीफ जस्टिस (सीजेआई) बी.आर गवई ने इसकी खुले मंच से आलोचना की। उन्होंने कहा, मुझे खुलकर आलोचना करनी पड़ेगी, क्योंकि मैं सीधी बात कहने में भरोसा रखता हूं। बार संघ को ऐसा रवैया नहीं अपनाना चाहिए था। 

विज्ञापन

  
सीजेआई गवई, जस्टिस त्रिवेदी और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की एक औपचारिक पीठ की अध्यक्षता रहे थे। हालांकि, सीजेआई ने एसएसीबीए के अध्यक्ष कपिल सिब्बल और उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव की प्रशंसा की कि वे  समारोह में मौजूद रहे, भले ही बार संघ ने विदाई समारोह आयोजित नहीं किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वक्फ कानून के खिलाफ नई याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- हर कोई अखबार में नाम चाहता है
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं कपिल सिब्बल और रचना श्रीवास्तव का आभारी हूं कि वे यहां आए। लेकिन बार संघ ने जो रुख अपनाया, उसकी मुझे खुले तौर पर निंदा करनी ही होगी... ऐसे मौके पर बार संघ को ऐसा रुख नहीं अपनाना चाहिए था। इसलिए मैं सिब्बल और श्रीवास्तव की मौजूदगी के लिए उन्हें खुले तौर पर सराह रहा हूं। अपनी संस्था के फैसले के बावजूद वे यहां मौजूद हैं। बार संघ ने जो नहीं किया, उसकी कमी आज कोर्टरूम में सभी लोगों की मौजूदगी से पूरी हो गई। इससे साबित होता है कि जस्टिस त्रिवेदी बहुत अच्छी जज हैं। हर जज अलग होता है, लेकिन इस वजह से किसी को उसका हक नहीं रोकना चाहिए। एक बहुत ही अच्छी जज हैं। जज अलग-अलग प्रकार के होते हैं, लेकिन यह बात उस सम्मान को न देने का कारण नहीं बननी चाहिए, जो उन्हें मिलना चाहिए था।


इसी तरह की बात न्यायमूर्ति मसीह ने भी कही। उन्होंने कहा, अजीब है, लेकिन जैसा कि सीजेआई पहले ही कह चुके हैं, मुझे दुख है, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि परंपराओं का पालन होना चाहिए और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि अच्छी परंपराएं हमेशा जारी रहेंगी। 

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट जज बेला त्रिवेदी हुईं सेवानिवृत्त, सीजेआई बोले- इनकी निष्पक्षता और दृढ़ता काबिले तारीफ

सीजेआई ने अपने संबोधन में जस्टिस त्रिवेदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जिला न्यायपालिका से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का सफर कड़ी मेहनत और निष्ठा के साथ तय किया है। उन्होंने कहा, उन्हें हमेशा उनकी निष्पक्षता, सख्ती, सतर्कता, मेहनत, समर्पण, लगन, ईमानदारी और मेहनती स्वभाव के लिए याद किया जाना चाहिए। सीजेआई गवई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी जस्टिस त्रिवेदी की ईमानदारी और निष्पक्षता को मान्यता दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed