{"_id":"669b6bc6a8ce51d7af061323","slug":"cji-chandrachud-inaugurates-the-celebration-of-20-years-of-establishment-of-madurai-bench-of-madras-hc-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madurai: 'कल हमने प्रौद्योगिकी पर निर्भर होने का बुरा असर देखा', माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर बोले CJI चंद्रचूड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Madurai: 'कल हमने प्रौद्योगिकी पर निर्भर होने का बुरा असर देखा', माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर बोले CJI चंद्रचूड़
Sat, 20 Jul 2024 01:18 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 20 Jul 2024 01:18 PM IST
सार
मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ की स्थापना को 20 साल पूरे होने पर मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने एक समारोह का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर बोलते हुए सीजेआई चंद्रचूड़
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ की स्थापना को 20 साल पूरे हो गए हैं। इसी मौके पर मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने एक समारोह का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट के कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के अपडेट में आई तकनीकी खामी के कारण दुनियाभर में मची उथल-पुथल पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उड़ानें रद्द होने के बाद भी यह मदुरै के लोगों का प्यार है, जिसकी वजह से आज यहां मौजूद हूं।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर यह बोले सीजेआई
सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, 'मैं प्रौद्योगिकी में विश्वास करता हूं, लेकिन कल ही हमने प्रौद्योगिकी पर निर्भर होने के बुरे असर देखे। हमें कल इसका सामना करना पड़ा। उड़ानें रद्द कर दी गईं, लेकिन मुझे लगता है कि यह मदुरै के लोगों का प्यार है, जिसकी वजह से मैं आज यहां मौजूद हूं।'
विज्ञापन
यह शहर वाकई यहां आने वाले लोगों को बहुत कुछ देता है
उन्होंने आगे कहा, 'मदुरै को थुंगा नगरम या ऐसा शहर कहा जाता है जो कभी नहीं सोता क्योंकि इसके बाजार हमेशा लोगों के लिए खुले रहते हैं। यह शहर वाकई यहां आने वाले सभी लोगों को बहुत कुछ देता है। यह इस महान शहर की आमंत्रित करने वाली और मेहमाननवाज संस्कृति को दर्शाता है। इसलिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि मद्रास उच्च न्यायालय की स्थायी पीठ के लिए मदुरै को चुना गया। इस अर्थ में, मदुरै एक शाश्वत प्रतीक है कि न्याय कभी नहीं सोता।'
विज्ञापन